03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड भी आ चुकी है ज्योति मल्होत्रा जासूसी की आरोपी, कई वीडियो किए चैनल पर अपलोड

एफएनएन, देहरादून: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की आरोपी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा उत्तराखंड भी कई बार आ चुकी है। उसने कुमाऊं और गढ़वाल के कई धर्म स्थलों के वीडियो अपने चैनल पर अपलोड किए हैं। आशंका यह भी है कि उसने देहरादून और राज्य के कई सामरिक दृष्टि से संवेदनशील स्थानों के वीडियो भी बनाए हैं। ऐसे में केंद्रीय जांच एजेंसियां इस दृष्टि से भी जांच कर सकती हैं।

ज्योति ने अपने यूट्यूब चैनल पर उत्तराखंड भ्रमण की अलग-अलग वीडियो भी डाली हुई है। उसने केदारनाथ, बद्रीनाथ आदि स्थानों पर वीडियो बनाए हैं। एक वीडियो में उसने   केदारनाथ में खाने-पीने और अन्य व्यवस्थाओं का भी जिक्र किया था। इसके अलावा वहां रहने वाले साधु-संतों से बातचीत कर वीडियो बनाई थी।

बता दें कि ज्योति मल्होत्रा उन कुछ जासूसों में शामिल है, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश में पकड़े गए हैं। इनमें ज्योति मल्होत्रा का पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ निकटतम संबंध बताया जा रहा है।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img