03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड सरकार ने तीन जिलों के लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोलने के आदेश को किया स्थगित

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने तीन जिलों (चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी) के लोगों के लिए चार धाम यात्रा खोलने के अपने आदेश को स्थगित कर दिया है। मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि चार धाम यात्रा को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। राज्‍य सरकार 16 जून के बाद यात्रा शुरू करने पर फिर से विचार करेगी।

उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोलने के अपने आदेश को स्थगित कर दिया है। सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 16 जून के बाद यात्रा खोलने पर पुनर्विचार करेगी। बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के साथ ही सरकार ने बीते रोज चारधाम यात्रा को खोलने की घोषणा की थी। जिसमें चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिलों के स्थानीय निवासियों के लिए यात्रा खोली गई थी। इन जिलों के निवासी 72 घंटे पहले तक की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट होने पर धामों में दर्शन करने की अनुमित थी।

उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को राज्‍य में कोविड -19 कर्फ्यू को एक और सप्ताह बढ़ाकर 22 जून कर दिया है। विस्तारित कोविड कर्फ्यू के दौरान सप्ताह में तीन दिन बाजार, पांच दिन मिठाई की दुकानें खुलेंगी।

Hot this week

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img