03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार, नई पहल और प्रोत्साहन को मिला सम्मान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है। एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (एटीओएआई) की ओर से राज्य को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। गुजरात के केवडिया में आयोजित कार्यक्रम में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने इसे प्राप्त किया।

राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार का तीर्थाटन के अलावा साहसिक पर्यटन पर फोकस है। रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, एयरो स्पोर्ट्स, पर्वतारोहण, ट्रैकिंग में उत्तराखंड में काफी संभावनाएं है। सरकार राज्य को साहसिक पर्यटन का डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके लिए नई पर्यटन नीति में साहसिक गतिविधियों व सेवाओं के लिए शत प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान किया गया। साहसिक पर्यटन में नई पहल और प्रोत्साहन को देखते हुए उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार दिया गया।
  • देश में जायरोकॉप्टर से एयरो सफारी की शुरुआत उत्तराखंड से की गई

गुजरात के केवडिया में एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में उत्तराखंड को पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सचिव पर्यटन ने कहा कि पिछले एक साल में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने राज्य को देश के अग्रणी साहसिक पर्यटन राज्य के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। टिहरी झील में पहली बार पैराग्लाइडिंग एक्रो फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिसमें 26 देशों के 54 पायलटों ने भाग लिया। इसके अलावा देश में जायरोकॉप्टर से एयरो सफारी की शुरुआत उत्तराखंड से की गई है।

ये भी पढ़ें..डिंपल यादव, थरूर और सुले समेत 49 लोकसभा सांसद निलंबित, अब तक संसद से 141 सदस्य आउट

सचिव ने बताया कि गंगा के अलावा रिवर राफ्टिंग व क्याकिंग के लिए शारदा, अलकनंदा, टोंस, भागीरथी नदी में ऑपरेटर शुल्क में छूट दी गई। इससे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साहसिक पर्यटन के लिए रिवर राफ्टिंग एवं क्याकिंग, एयरो स्पोर्ट्स, ट्रैकिंग, वोट पैरासेलिंग की नियमावली तैयार की जा रही है।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img