03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

डिंपल यादव, थरूर और सुले समेत 49 लोकसभा सांसद निलंबित, अब तक संसद से 141 सदस्य आउट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली :  संसद के शीतकालीन सत्र के बीच विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। लोकसभा से 49 और सांसदों को निलंबित कर दिया गया है।

इन सांसदों को किया गया निलंबित

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में विपक्षी सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद विपक्षी सांसदों को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया। इनमें सांसद सुप्रिया सुले, मनीष तिवारी, शशि थरूर, मोहम्मद फैसल, कार्ति चिदंबरम, सुदीप बंधोपाध्याय, डिंपल यादव, फारुख अब्दुल्ला, मनीष तिवारी और दानिश अली सहित अन्य विपक्षी सांसद शामिल हैं।

सांसदों के निलंबन पर क्या बोले प्रल्हाद जोशी

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि सदन के अंदर तख्तियां नहीं लाने का निर्णय लिया गया। हाल के चुनाव हारने के बाद हताशा के कारण वे ऐसे कदम उठा रहे हैं। यही कारण है कि हम सांसदों को निलंबित करने का एक प्रस्ताव ला रहे हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड को मिला JRD टाटा मेमोरियल अवॉर्ड, स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात

फारुख अब्दुल्ला ने अमित शाह से पूछा सवाल

नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने गृह मंत्री अमित शाह से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि पुलिस किसके हाथ में है? वह गृह मंत्रालय के अधीन है। क्या हो जाता अगर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में आकर 5 मिनट बयान दे देते और कह देते कि हम कार्रवाई कर रहे हैं।

सही बात सुनना नहीं चाहती सरकार- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार सही बात सुनना नहीं चाहती है। भाजपा से यह पूछना चाहिए कि वे लोकतंत्र का मंदिर बोलते हैं। हम सब अपने भाषणों में लोकतंत्र का मंदिर कहते हैं। ये किस मुंह से इसे लोकतंत्र का मंदिर कहते हैं, जब ये विपक्ष को बाहर कर रहे हैं। अगर ये दूसरी बार सरकार में आ गए तो यहां बाबासाहेब अंबेडकर का संविधान नहीं बचेगा।

‘लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है सांसदों पर कार्रवाई’

विपक्षी सांसदों के निलंबन पर सपा सांसद डिंपल यादव ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज लगभग 40 से ज्यादा सांसद निलंबित हुए हैं। कल भी लोकसभा और राज्यसभा में मिलाकर 80 से ज्यादा सांसद निलंबित हुए। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जो वातावरण हम देख रहे हैं, जहां हम संसद में अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं वह सरकार की पूरी विफलता को दर्शाता है।

अधीर रंजन चौधरी ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह संसद के अंदर अराजकता के अलावा और कुछ नहीं है। उन्हें हमारे देश की संसदीय प्रणाली पर भरोसा नहीं है। इसलिए संसद में अराजकता, अराजकता और अराजकता के अलावा कुछ नहीं है।

अब तक 141 सांसदों पर हुई कार्रवाई

बता दें कि संसद सुरक्षा चूक की घटना को लेकर सोमवार को विपक्षी सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया था। जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा से 78 विपक्षी सदस्यों को निलंबित कर दिया गया। इससे पहले 14 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है। हालांकि, आज 49 और सांसदों पर कार्रवाई हुई है। अब तक 141 विपक्षी सदस्यों को निलंबित किया जा चुका है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img