03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : खेल के क्षेत्र में केंद्र की बड़ी सौगात, स्पोर्ट्स कॉलेज को केआईएससीई के रूप में मंजूरी

एफ एन एन, देहरादून : उत्तराखंड को खेल के क्षेत्र में केंद्र सरकार से बड़ी सौगात मिली है। खेल मंत्रालय ने उत्तराखंड में केआईएससीई (खेलों इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के रूप में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज को मंजूरी दे दी है। खेलों इंडिया की कार्यकारी निदेशक राधिका की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।

खेल मंत्रालय की ओर से ओलंपिक में भारत की उत्कृष्टता को बढ़ाने के लिए विभिन्न राज्यों में खेलों इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जा रही है। योजना के तहत उत्तराखंड में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज को केआईएससीई के रूप में मंजूरी मिली है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कॉलेज में केंद्र की ओर से खेल विज्ञान केंद्र की स्थापना की जाएगी। यहां एथलेटिक्स, बैडमिंटन और बॉक्सिंग तीन खेलों के लिए केंद्र सरकार की ओर से सहयोग किया जाएगा। विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं मिलेंगी, विशेषज्ञ कोच, सहायक स्टाफ, उपकरण एवं बुनियादी ढांचे को खेलो इंडिया योजना के माध्यम से बढ़ाया जाएगा।

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img