03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू, कैलाश गहतोड़ी ने किया उद्घाटन

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : एकल अभियान ग्राम स्वराज योजना के तहत अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वाधान में आज उत्तराखंड संभाग स्तरीय खेलकूद मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गए। इसका उद्घाटन उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस तरह के आयोजन गांव देहात की प्रतिभाओं को मंच देने का काम करते हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों द्वारा निकाले गए मार्च पास्ट की सलामी ली और ध्वजारोहण भी किया। आपको बता दें कि क्लब की ओर से देशभर में आयोजित की जा रही खेलकूद प्रतियोगिता में देश के एक लाख से अधिक सुदूरवर्ती गांवों के 7 से 14 वर्ष के ऐसे बालक बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। ये वो बच्चे हैं जो संसाधन के अभाव में रहते हैं या अब तक मंच नहीं मिल पाने पर उनकी प्रतिभा निखारने से रह जाती थी।

इन बच्चों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के क्रम में उत्तराखंड के संभाग स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यहां आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रदेश के 13 जिलों से 300 से अधिक प्रतिभागी प्रतिभाग कर रागे हैं। इस मौके पर महापौर रामपाल सिंह एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्नेह पाल सिंह के अलावा मनोज सरकार भी मौजूद रहे।

समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने बताया कि एकल अभियान पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से उत्तराखंड के 32 सौ से अधिक गांव में संचालित है, जिसका मुख्य लक्ष्य भारतीय संस्कृति को संरक्षित करना है। इस अवसर पर ग्राम स्वराज योजना प्रमुख उत्तर प्रभाग बी अरविंद कनौजिया , संभाग ग्राम स्वराज योजना प्रभारी दिनेश भारद्वाज, संभाग हरि कथा योजना प्रभारी अमरनाथ जोशी, संभाग कार्यालय प्रभारी भास्कर दास, संभाग अभियान प्रमुख एवं संगठन मंत्री कुलवीर सिंह, संभाग महिला प्रमुख फाल्गुनी सरकार, भाग प्रमुख रामेश्वरी राणा आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img