03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : वाराणसी-पंतनगर, दून-अयोध्या समेत पांच रूटों पर मिलेगी हवाई सेवाएं, मार्च से होंगी शुरू

Spread the love

एफएनएन, देहरादून :  देहरादून से अयोध्या, अमृतसर, पंतनगर समेत पांच रूटों पर मार्च से हवाई सेवाएं शुरू होंगी। इसके लिए जल्द ही सरकार एलायंस एयर के साथ एमओयू साइन करने जा रही है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में बुधवार को सचिवालय में बैठक ली।

मुख्य सचिव ने नागरिक उड्डयन विभाग व एलायंस एयर के साथ राज्य में एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने के संबंध में बैठक की। उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य सरकार की एयर कनेक्टिविटी स्कीम लांच करेंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस संबंध में एलायंस एयर के साथ एक एमओयू किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से वीजीएफ सपोर्ट मॉडल के माध्यम से शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तहत फिक्सड वीजीएफ मॉडल पर वाराणसी-पंतनगर-वाराणसी और पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
इसके साथ ही कॉस्ट माइनस रेवेन्यू मॉडल के तहत अमृतसर-देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-देहरादून व देहरादून-अयोध्या-देहरादून मार्गों पर हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। इन मार्गों पर 70 सीटर प्लेन आई ई-72 की सेवाएं ली जाएंगी। यह हवाई सेवा मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएंगी। बैठक में अपर सचिव सी रविशंकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img