03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : चमोली में बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, धुंआ निकलता देख मची अफरा-तफरी

Spread the love

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड में चमोली के हल्दापानी गोपेश्वर के पास एक स्कूल बस में आग लग गई। बस से धुंआ निकलता देख वहां अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं पुलिस ने बस चालक और स्कूल प्रबंधक को थाने में बुलाया है।

मंगलवार को कोठियालसैंण में स्थित क्राइस्ट एकेडमी की बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर गोपेश्वर जा रही थी। हल्दापानी के पास बस से धुआं निकलने लग गया। उसी समय वहां से पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी गोपेश्वर से लौट रहे थे।

उन्होंने अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला। बस के अंदर कुछ ही सेकंड में काफी धुआं फैल गया। गनीमत रही कि बस में बैठे सभी बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए। पुलिस बस चालक को थाने लेकर आ गई है। साथ ही स्कूल प्रबंधक को भी थाने में बुलाया गया है।

घटना के बाद एसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सभी स्कूलों की बसों को लेकर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने निर्देश दिए हैं कि स्कूल बसों में उपलब्ध होने वाली सुविधाओं की गहन जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन होने पर विद्यालय प्रबंधन के खिलापु कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img