03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: प्रदेश में खुलेंगे 10 निजी विश्वविद्यालय, तीन नए मेडिकल कालेज, सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी सरकार

एफएनएन, देहरादून:  उत्तराखंड में 10 नए निजी विश्वविद्यालय और तीन नए मेडिकल कालेज खुलेंगे। यह कहना है शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का। उन्होंने यह बात वैश्विक निवेशक सम्मेलन में निवेशकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा, नए स्कूल और विश्वविद्यालयों के लिए सरकार सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा, राज्य में निवेशकों को स्कूल और विश्वविद्यालय के लिए जमीन का चयन खुद करना है। बिजली, पानी, सड़क की सुविधा सरकार देगी। 25 प्रतिशत सब्सिड़ी भी दी जाएगी। उन्होंने निवेशकों से पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, पौड़ी आदि पर्वतीय जिलों में निवेश करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड में 2024 तक पांच लाख बच्चे अन्य राज्यों से पढ़ने आएं। जबकि एक लाख विदेशी बच्चे यहां आकर पढ़ें।
लक्ष्मण रेखा में रहकर करें काम

शिक्षा मंत्री ने निवेशकों से कहा, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चाहते हैं कि राज्य में अधिक से अधिक निवेश हो। निवेशकों को यहां निवेश के दौरान यदि किसी तरह की दिक्कत होती है, तो इसके समाधान के लिए वह 24 घंटे खड़े हैं, लेकिन निवेशकों को लक्ष्मण रेखा में रहकर काम करना होगा। उन्हें ध्यान रखना होगा कि यहां की संस्कृति खराब न हो।

9000 करोड़ के निवेश का हुआ करार

देहरादून। वैश्विक निवेशक सम्मेलन में शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा में 9000 करोड़ के निवेश का करार हुआ। जिसमें करीब 17 निजी उच्च शिक्षण संस्थान और चार माध्यमिक विद्यालय शामिल थे। इसमें अपोलो ग्रुप, साबरमती इंस्टीट्यूट गुजरात, सलोनी यूनिविर्सिटी, दून मॉर्डन एजुकेशन सोसाइटी, न्यू फाउंडेशन, शिवालिक हिल फाउंडेशन, डीआईटी यूनिवर्सिटी, गोंडवाना रिसर्च फाउंडेशन, राइट पार्क फाउंडेशन, ग्रीन फील्ड स्कूल, जन कल्याण एजुकेशन, गुरुनानक ट्रस्ट रुड़की, उत्तराखंड उत्थान समिति आदि के बीच करार हुआ।

 

Hot this week

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

Topics

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img