03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून से कुमाऊं की दूरी हो जाएगी कम…सिंगटाली में बनेगा आर्च ब्रिज, बहेगी पर्यटन की बयार

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश:  सिंगटाली में गंगा नदी पर लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल आर्च ब्रिज का निर्माण करेगा। लोनिवि की ओर से अधिकृत कंसलटेंसी एजेंसी पुल की डीपीआर और डिजाइन बनाने में जुटी है। इस महीने के आखिरी सप्ताह तक डीपीआर तैयार हो जाएगी। जनवरी माह में डीपीआर शासन में जमा होगी।

देहरादून से कुमाऊं की दूरी कम करने के लिए सिंगटाली में 2006 से मोटरपुल बनाने की मांग की जा रही है। चार साल से पुल के निर्माण को लेकर स्थानीय लोग संघर्ष कर रहे हैं। कंसलटेंसी एजेंसी सिंगटाली में गंगा में 162 मीटर लंबे आर्च ब्रिज का डिजाइन तैयार कर रही है। इसके साथ ही डीपीआर भी बनाई जा रही है।

इस आर्च ब्रिज के तैयार होने के बाद देहरादून से रामनगर (नैनीताल) की दूरी करीब 45 किमी कम हो जाएगी। साथ ही द्वारीखाल, यमकेश्वर ब्लॉक गंगाघाटी क्षेत्र में पर्यटन की बयार बहेगी और रोजगार के रास्ते खुलेंगे। वर्तमान में ब्यासघाट से ढांगूगढ़ (सिंगटाली) तक 24 किमी रोड कटिंग हो चुकी है। इस रोड पर वाहनों संचालन होता है।

सिंंगटाली मोटरपुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने बताया कि सिंगटाली में आर्च ब्रिज बनने से यहां आसपास पर्यटक भी आएंगे। उम्मीद है कि जल्द ही प्रदेश सरकार पुल का निर्माण कार्य शुरू कराएगी।

एप्रोच रोड का प्रस्ताव शासन को भेजा

सिंगटाली में मोटरपुल तक पहुंचने के लिए लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल ने एप्रोच रोड के लिए प्रथम चरण का प्रस्ताव भेजा दिया है। जिन स्थानों पर वन भूमि आ रहा है उसका हस्तांतरण भी होना है। बताया जा रहा है कि टिहरी जिले की साइड जहां पर पुल बन रहा है वहां पर ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे का चौड़ीकरण भी किया जाना है।

सिंगटाली झूला पुल के ऊपर से गुजरेगा पुल

आर्च ब्रिज सिंगटाली झूला पुल के ठीक ऊपर बनेगा। झूला पुल के ऊपर दोनों पहाड़ियों पर आर्च ब्रिज के लिए अबिटमेंट बनाए जाएंगे। आर्क ब्रिज झूला पुल से काफी ऊंचाई पर बनेगा। संकरी जगह पर आर्च ब्रिज बनने से मनमोहक भी लगेगा।

ये भी पढ़ें…देहरादून: पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह गांववासी के निधन से भाजपा में शोक, सीएम ने परिजनों को बंधाया ढांढस

सिंगटाली में 162 मीटर स्पान के आर्च ब्रिज की डिजाइन तैयार की जा रही है। दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह तक डिजाइन, डीपीआर बनकर तैयार हो जाएगी। जनवरी माह में डीपीआर शासन को सौंपी जाएगी। उसके बाद वित्तीय स्वीकृति को लेकर पत्राचार किया जाएगा। – किशोर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img