03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा विधायकों का अनोखा प्रदर्शन, ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंचे दिल्ली विधानसभा

एफएनएन, दिल्ली : शासन के मुद्दे पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ टकराव के बीच आप सरकार ने आज यानी सोमवार से दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र बुलाया है। इस शीतकालीन सत्र की शुरुआत हंगामेदार हुई है। विपक्ष के सदस्यों ने दिल्ली के वायु प्रदूषण पर चर्चा करने की मांग की है। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने इसकी इजाजत नहीं दी है।

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थित को लेकर भाजपा के विधायकों ने अनोखा प्रदर्शन किया। भाजपा के कई विधायक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर और ऑक्सीजन मास्क पहनकर दिल्ली विधानसभा के बाहर पहुंचे।

सदन का लाइव अपडेट्स-

  • स्पीकर ने 10 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।
  • सत्ता पक्ष के विधायकों ने एलजी के खिलाफ नारेबाजी शुरू की।
  • विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने खड़े होकर एलजी और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस सदन को पंगु बना दिया गया।
  • सत्ता पक्ष यानी आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के अंतर्गत एलजी को कठघरे में खड़ा करना किया शुरू तो भाजपा विधायकों ने इसका विरोध किया।
  • सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के विधयकों ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर सदन में आना चाहा, लेकिन इसकी अनुमति नहीं मिली।
  • इस सत्र में नहीं होगा प्रश्नकाल

इस सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा जिसे लेकर भी विपक्ष हंगामा करने का मन बना रहा है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी का कहना है कि यह जानबूझकर किया जा रहा है। हम लोग इसे लेकर भी विधानसभा में विरोध दर्ज कराएंगे। उधर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा है कि प्रश्नकाल के लिए सवाल लगाए जाने के लिए एक समय निर्धारत है।

अगर उससे कम समय के अंदर सदन बुलाया जा रहा है तो प्रश्न काल नहीं हो सकता है। भाजपा हर मामले में राजनीति करती है जो कि ठीक नहीं है। विधानसभा की बैठक 16, 17 और 18 जनवरी के लिए निर्धारित है। कार्य की अनिवार्यता के मद्देनजर सदन की बैठक को बढ़ाया भी जा सकता है। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश के अनुसार सदस्यों को नियम 280 के तहत सदन में मुद्दा उठाने के लिए नोटिस देने की अनुमति होगी।

  • उपराज्यपाल की भूमिका पर हो सकती है चर्चा 

सूत्रों ने कहा कि इस दौरान सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच जोरदार भिड़ंत होने के आसार हैं। इस सत्र में दिल्ली नगर निगम की बैठक के दौरान हुए हंगामे के मुद्दे और इसमें उपराज्यपाल की भूमिका पर भी चर्चा होने की पूरी संभावना है।

इस दौरान सभी विधायकों को विशेष सलाह दी गई है कि वे मौजूदा कोविड-19 को देखते हुए सदन में फेस मास्क पहनकर आएं। वहीं, इस सत्र में भाजपा आप सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करेगी। सुल्तानपुरी मामले के मददेनजर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी बहस की संभावना है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img