03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उज्जैन : 80 दिनों बाद इस तारीख से फिर से खुलने जा रहा महाकालेश्वर मंदिर

Spread the love

एफएनएन, उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोरोनावायरस के मामलों में लगातार कमी आने के मद्देनजर प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर को 80 दिन के अंतराल के बाद 28 जून से श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है. महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के एक सदस्य ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण मंदिर को इस साल 9 अप्रैल से जनता के लिए बंद कर दिया गया था. महामारी के चलते मंदिर को अप्रैल 2021 में दूसरी बार बंद करना पड़ा था.

मंदिर के सहायक प्रशासक आर के तिवारी ने बताया, ‘‘जिला आपदा प्रबंधन समिति की शुक्रवार की बैठक में मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोलने का निर्णय लिया गया. मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा एक सप्ताह के अंदर इसकी रूपरेखा तय की जाएगी. मंदिर में प्रवेश करने वाले लोगों को कोविड-19 के दिशा निर्देशों के तहत सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा.

उन्होंने बताया, ‘‘भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होता है. पंजीकरण के साथ श्रद्धालुओं को टीकाकरण प्रमाणपत्र समेत कोविड-19 की जांच रिपोर्ट देनी होगी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हो.” तिवारी ने बताया कि जो श्रद्धालु अपनी जांच रिपोर्ट नहीं ला सकते हैं, उनकी तुरंत जांच करने के लिए यहां एक केन्द्र स्थापित किया जाएगा.

देश में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर भी एक है. यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. उज्जैन में शुक्रवार को कोविड-19 के आठ नए मामले आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,843 हो गयी है, जबकि संक्रमण से 171 लोगों की मौत हो चुकी है.

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img