03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वर्दी पर दाग, दो पुलिस कांस्टेबल समेत चार लोग चरस के साथ गिरफ्तार

एफएनएन, रुद्रपुर : किच्छा पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान दो पुलिस कांस्टेबल समेत चार लोगों को बड़ी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। कार में यह चरस को लेकर जा रहे थे। एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने बताया कि नशे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर यह कामयाबी मिली। उन्होंने बताया कि लालपुर बाजार की पुलिया के पास दो सफेद कारों को रोका गया, जिनमें एक कार होंडा अमेज यूके जीरो फोर एस 2114 व दूसरी यूके जीरो 5 टीए 2091 थी। इनमें होंडा अमेज कार में विपुल शैला पुत्र चंद्र सिंह शैला निवासी आदर्श कॉलोनी, खटीमा पीयूष खड़ायत पुत्र बहादुर सिंह खड़ायत निवासी टिकरी खटीमा सवार थे। ये दोनों एमआर हैं। दूसरी कार में प्रभात सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह बिष्ट निवासी अमाउ, खटीमा दीपक पांडे पुत्र मुरलीधर पांडे निवासी ग्राम खेती थाना लोहाघाट, चंपावत बैठे थे। इनमें प्रभात सिंह बिष्ट और दीपक पांडे पुलिस कांस्टेबल है और पिथौरागढ़ में तैनात हैं। उनके कब्जे से 8 किलो चरस बरामद हुई जबकि अन्य दोनों के कब्जे से 1 किलो 94 ग्राम चरस बरामद हुई। चारों को एनडीपीएस में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी कारों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम में सीओ सितारगंज वीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक किच्छा चंद्रमोहन सिंह, उप निरीक्षक राजेश पांडे, सत्येंद्र बुटोला, कांस्टेबल शंकर बिष्ट, त्रिलोक पांडे, प्रवेश गुप्ता और अर्जुन पाल शामिल थे। एसएसपी के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सिटी ममता बोरा, सितारगंज वीर सिंह भी थे।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img