03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर घटगड़ के समीप टेंपो-ट्रैवलर पलटने से दो की मौत, 20 घायल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नैनीताल:  नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर घटगड़ के समीप पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन के नीचे दबने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। चालक समेत वाहन सवार अन्य 20 लोग चोटिल हो गए।

कालाढूंगी थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद स्थित एचसीएल कंपनी में कार्यरत 21 कर्मचारी नैनीताल घूमने आए थे। रविवार शाम वह टेंपो ट्रैवलर (यूपी16-ईटी-6080) से लौट रहे थे। घटगड़ के समीप पहुंचे ही थे कि चालक गाजियाबाद निवासी उमेश कुमार वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

नियंत्रित करने के प्रयास में वाहन पैराफिट से टकराकर सीधी सड़क पर पलट गया। दो महिलाऐं वाहन के नीचे दब गईं। सूचना पर कालाढूंगी थाने से पुलिस के साथ ही एसडीएम रेखा कोहली भी मौके पर पहुंचीं।

वाहन को बुलडोजर से सीधा करवाकर भीतर फंसे पर्यटकों को बाहर निकाला गया। तब तक नीचे दबी रवावा, एटा (उप्र) निवासी जया शाक्य और सयोनी दुबे ने दम तोड़ दिया। हादसे में जया का सिर धड़ से अलग हो गया तो सयोनी का हाथ बुरी तरह कुचल गया था।

एसओ नंदन सिंह रावत ने बताया कि घटनास्थल पर न तो घुमावदार मोड़ है और न सड़क संकरी है। हादसे का कारण चालक उमेश कुमार ने ब्रेक फेल होना बताया है। 19 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी) कालाढूंगी भिजवाया गया है। जहां से पांच को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि दो घायलों के पसली व हाथ में चोट है, शेष को मामूली चोट आई। अस्पताल पहुंचे पर्यटकों ने नाम, पता पूछने पर अधिकारियों को भी ठीक से जवाब नहीं दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार पीछे चल रहे वाहन चालक ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया था।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Ucc Halala : उत्तराखंड में UCC के तहत हलाला का पहला मामला, हरिद्वार में FIR दर्ज

एफएनएन, उत्तराखंड : Ucc Halala में समान नागरिक संहिता...

Chamoli के थराली में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची महिला

एफएनएन, चमोली : Chamoli जिले के थराली विकासखंड में...

Topics

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img