Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशबदायूं के प्रेमी युगल को लेकर देहरादून रेलवे स्टेशन पर भिड़े दो...

बदायूं के प्रेमी युगल को लेकर देहरादून रेलवे स्टेशन पर भिड़े दो समुदाय, मारपीट, पथराव, ट्रेनों में भी तोड़फोड़

भारी पुलिस फोर्स ने लाठियां फटकारकर बमुश्किल उपद्रवियों को खदेड़ा

एफएनएन ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात दो पक्षों में खूब मारपीट और पथराव हुआ। साथ ही प्लेटफार्मों पर खड़ी ट्रेनों और रेलवे की सार्वजनिक संपत्ति सी भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस जवानों ने लाठियां फटकारकर बमुश्किल उपद्रवियों को खदेड़ा।

पूरे रेलवे स्टेशन परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हिंदू संगठनों और दूसरे समुदाय के लोगों में खूब तनातनी रही। पुलिस बल दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराने में लगा रहा।

सूत्रों के अनुसार, मामला बदायूं निवासी अलग-अलग समुदाय के युवक और युवती के प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। बृहस्पतिवार रात देहरादून रेलवे स्टेशन पर प्रेमी युगल की मौजूदगी की खबर पर दोनों समुदाय के लोग वहां पहुंचे थे।

इसी दौरान कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और पथराव-तोड़फोड़ भी की गई। हालात पर काबू पाने के लिए उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में रिजर्व पुलिस लाइन और कई थानों की भारी पुलिस फोर्स को मोर्चा संभालना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments