03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपाइयों ने त्रिलोकचंद डिग्री कॉलेज रहपुरा में धूमधाम से मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। रहपुरा रोड स्थित त्रिलोकचंद डिग्री कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, भाजपा नेता सचिन चौहान एवं अन्य भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल माला पहनाकर और पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

इस मौके पर मीरगंज विधायक डॉक्टर वर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। बताया-जनसंघ के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा रोपा गया एक छोटा सा पौधा आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा का विशाल वट वृक्ष बन चुका है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याण के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने में लगी हुई है।

कार्यक्रम के पश्चात विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा के नेतृत्व में बूथ संख्या 342 पर विशेष सदस्यता अभियान भी चलाया गया।  इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला संयोजक/सोशल मीडिया प्रभारी कैलाश शर्मा, भाजपा नेता सचिन चौहान, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उवेंद्र सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, रमन जायसवाल, अध्यापक संदीप गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, चक्रवीर सिंह चौहान, अमित सिंह, जैनेंद्र सिंह उर्फ दीपक तोमर, सभासद अबोध सिंह, गौरव मिश्रा कॉन्टैक्टर, सभासद मोनू ठाकुर आदि भाजपाई एवं कस्बे के प्रमुख समाजसेवी, व्यापारी भी सम्मिलित रहे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img