03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सुल्तानपुर पट्टी में बाप ने लोहे की राड से हमला कर ली बेटे की जान

एफएनएन, उधम सिंह नगर : उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर पट्टी में बाप ने लोहे की राड से ताबड़तोड़ सिर पर हमला कर अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। बताया गया कि आरोपी पिता अपने बेटे को मारने के बाद घर में गड्ढा खोदकर शव को ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच पड़ोस में मृतक की चाची ने देखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दरअसल, यह घटना जनपद उधम सिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी में हुई है। जहां बीते गुरुवार की रात गांधीनगर निवासी प्रेमशंकर शराब पीकर अपने घर आया था। इस दौरान उस के और 14 वर्षीय बेटे विवेक के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसमें नाराज पिता ने लोहे के पट्टीनुमा रॉड से विवेक के सिर पर कई प्रहार कर दिए। इसके चलते विवेक मौके पर ही ढेर हो गया। वहीं इस घटना के बाद आरोपी पिता, बेटे के शव को ठिकाने लगाने के लिए घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर दबाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान पास  के कमरे में सो रही मृतक की चाची आशा ने गड्ढा खोदे जाने की आवाज सुनी। वहीं आशा के द्वारा पूछने पर प्रेम शंकर ने चीखते हुए कहा कि मैंने अपने बेटे को मार दिया। इस पर रोते हुए आशा देवी ने पुलिस चौंकी जाकर घटना की सूचना दी। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके चलते आसपास के लोगों की भी भीड़ लग गई।

वहीं कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई विनोद फर्त्याल, चौकी प्रभारी संदीप शर्मा मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और हत्यारोपी पिता प्रेमशंकर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से लोहे की राड भी बरामद कर ली है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर बाजपुर अस्पताल स्थित मोर्चरी में रख दिया। आज यानी शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। क्षेत्राधिकारी बाजपुर अन्नाराम आर्य ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक पिता ने बेटे की हत्या कर दी है। इस दौरान मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अतिरिक्त आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बदायूं के प्रेमी युगल को लेकर देहरादून रेलवे स्टेशन पर भिड़े दो समुदाय, मारपीट, पथराव, ट्रेनों में भी तोड़फोड़

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img