03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष और अवैध शिकार की घटनाओं के बीच वन विभाग का बड़ा कदम

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ अवैध खनन पर रोक लगाना वन विभाग के लिए लगातार बड़ी चुनौती बना हुआ है. इन चुनौतियों से निपटने के दौरान वनकर्मियों को कई बार तस्करों और खनन माफियाओं के साथ सीधे टकराव का सामना करना पड़ता है. ऐसे हालात में आधुनिक हथियारों और पर्याप्त सुरक्षा संसाधनों की कमी लंबे समय से एक गंभीर समस्या बनी हुई है. अब इन परिस्थितियों को देखते हुए उत्तराखंड वन विभाग वनकर्मियों को हथियारों से लैस करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की तैयारी कर रहा है.

राज्य के कई वन क्षेत्र खासकर पश्चिमी वृत्त संवेदनशील माने जाते हैं. इन इलाकों में वन संपदा की तस्करी और नदियों में अवैध खनन के कई मामले सामने आते रहे हैं. कई बार हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि वनकर्मियों और माफियाओं के बीच सीधा आमना-सामना हो जाता है. ऐसे में वनकर्मियों के पास या तो पुराने हथियार होते हैं या पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों का अभाव होता है, जिससे उनकी सुरक्षा पर खतरा बना रहता है.

इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने अब आधुनिक हथियारों और उपकरणों की खरीद की दिशा में पहल शुरू कर दी है. विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजकर 32 पिस्टल और राइफल जैसे हथियारों की मांग की है. प्रस्ताव में 32 पिस्तौल MK-II और 30.06 एसपी राइफल जैसे आधुनिक हथियार शामिल हैं. इसके अलावा अन्य जरूरी उपकरणों की भी मांग की गई है, ताकि वनकर्मी संवेदनशील क्षेत्रों में अधिक प्रभावी तरीके से काम कर सकें. इस पूरी खरीद के लिए करीब 59.41 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है.

वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में केवल पारंपरिक साधनों के सहारे काम करना मुश्किल होता जा रहा है. तस्कर और खनन माफिया कई बार संगठित तरीके से और हथियारों के साथ सामने आते हैं, ऐसे में वनकर्मियों को भी अपनी सुरक्षा और कार्रवाई के लिए आधुनिक संसाधनों की आवश्यकता है.

हालांकि केवल हथियारों की उपलब्धता ही एकमात्र चुनौती नहीं है. वनकर्मियों को हथियार देने की प्रक्रिया में लाइसेंस से जुड़ी जटिलताएं भी एक बड़ी समस्या रही हैं. वर्तमान व्यवस्था के तहत हथियारों के लाइसेंस जारी कराने में काफी समय और औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती हैं, जिससे जरूरत के समय हथियार उपलब्ध नहीं हो पाते. इसी समस्या को दूर करने के लिए वन विभाग अब नियमों में शिथिलता लाने की दिशा में भी काम कर रहा है. कोशिश की जा रही है कि पुलिस विभाग की तरह वन विभाग को भी हथियारों के लाइसेंस संबंधी कुछ अधिकार दिए जाएं, जिससे प्रक्रिया आसान और तेज हो सके.

हाल के दिनों में वनकर्मियों के सामने कई चुनौतीपूर्ण घटनाएं आई हैं, लेकिन इसके बावजूद वे पूरी बहादुरी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं. सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर है और हथियारों की आपूर्ति के साथ-साथ नियमों में जरूरी बदलाव करने पर भी विचार कर रही है.
-सुबोध उनियाल वन मंत्री उत्तराखंड-

हाल ही में एक ऐसी घटना भी सामने आई थी, जिसमें वन विभाग के एक एसडीओ के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था. बताया गया कि इस घटना के पीछे खनन माफिया का हाथ था. इसके अलावा कई मामलों में वनकर्मियों को बंधक बनाए जाने और तस्करों के साथ मुठभेड़ की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं. इन घटनाओं ने विभाग के भीतर सुरक्षा को लेकर चिंता को और बढ़ा दिया है.

इन परिस्थितियों के चलते वनकर्मियों की ओर से भी लगातार मांग उठ रही है कि उन्हें अधिक अधिकार दिए जाएं और अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया जाए. उनका मानना है कि जब तक उन्हें पर्याप्त सुरक्षा और कानूनी समर्थन नहीं मिलेगा, तब तक वे प्रभावी ढंग से माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाएंगे.

उत्तराखंड वन विभाग अब अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए वनकर्मियों को मजबूत और सुरक्षित बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. यदि प्रस्तावित योजनाएं समय पर लागू होती हैं, तो इससे न केवल वनकर्मियों की सुरक्षा बेहतर होगी, बल्कि वन संपदा और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img