03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चालबाज चीन की करारी हार, भारत बना ECOSOC का सदस्य

एफएनएन, नई दिल्ली: लद्दाख में एलओसी पर जारी तनाव के बीच भारत ने विश्व के सबसे बड़े मंच पर चालबाज चीन को पटखनी दी है। भारत को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के आर्थिक और सामाजिक परिषद की एक संस्था यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑफ स्टेटस ऑफ वूमेन (ECOSOC) के सदस्य के रूप में चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यह जानकारी दी। इस संस्था का सदस्य बनने के लिए भारत, अफगानिस्तान और चीन तीन देश रेस में थे। भारत चार साल के लिए संयुक्त राष्ट्र का महिलाओं की स्थिति पर आयोग का सदस्य रहेगा।

चीन को करारी हार का सामना पड़ा

एएनआई के मुताबिक, भारत, अफगानिस्तान और चीन ने कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन के लिए चुनाव लड़ा था। इसमें भारत और अफगानिस्तान ने 54 सदस्यों के साथ मतदान में जीत हासिल की, जबकि चीन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। तिरुमूर्ति ने ट्वीट कर कहा कि भारत प्रतिष्ठित ईसीओएसओसी निकाय में सीट जीत गया है। भारत को कमीशन ऑफ स्टेटस ऑफ वूमेन का सदस्य चुना गया। यह हमारे लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण समर्थन है। हम समर्थन के लिए सभी सदस्य देशों को धन्यवाद देते हैं।

चार साल तक बना रहेगा सदस्य

भारत चार साल (2021 से 2025) तक यूनाइटेड नेशंस कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमेन (ECOSOC) का सदस्य बना रहेगा। इस वर्ष बीजिंग वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन वीमेन (1995) की 25वीं वर्षगांठ है। भारत 2021 से 2025 तक यानी चार वर्षों के लिए इसका सदस्य रहेगा।

Hot this week

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...

uttarakhand में होमस्टे को मिलेगी ग्रीन पहचान, पर्यटन विभाग ने शुरू की नई पहल

एफएनएन, देहरादून : uttarakhand में पर्यटन को अधिक सतत...

Topics

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img