03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फीस माफी को पानी की टंकी पर चढ़ा पार्षद, मधुमक्खियों ने बोला हमला

  • जैसे-तैसे बची जान, कई को मधुमक्खी ने काटा, बाद में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के हस्तक्षेप के बाद खत्म किया अनशन

एफएनएन, हल्द्वानी : पिछले 43 दिन से चल रहे फीस माफी आंदोलन में मंगलवार को खासा बवाल हो गया। आंदोलन की अगुवाई कर रहे पार्षद रोहित कुमार नैनीताल रोड स्थित जल संस्थान के कार्यालय के आगे पानी की टंकी पर चढ़ गए। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।पार्षद रोहित कुमार लॉकडाउन के दौरान स्कूलों की फीस माफ करने को लेकर पिछले डेढ़ महीने से आंदोलन कर रहे हैं । दौरान नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश भी बुद्ध पार्क स्थित आंदोलन स्थल पहुंची। जहां नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने पार्षद रोहित को समझा-बुझाकर टंकी से नीचे उतारने के लिए सहमत किया। टंकी में चढ़े पार्षद रोहित सहित उसके साथ ही जैसे ही जल संस्थान की टंकी से नीचे उतर रहे थे तो उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिसमें पार्षद सहित कई लोग घायल हो गए। जिसके बाद अस्पताल में प्राथमिक उपचार लेने के बाद सभी अनशन स्थल पर पहुंचे, जहां नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया।

Hot this week

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...

uttarakhand में होमस्टे को मिलेगी ग्रीन पहचान, पर्यटन विभाग ने शुरू की नई पहल

एफएनएन, देहरादून : uttarakhand में पर्यटन को अधिक सतत...

Topics

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img