03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सरोवर नगरी Nainital में उमड़े पर्यटक, यातायात व्यवस्था चरमराई; जाम से लोग बेहाल

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : Tourists in Nainital: सरोवर नगरी नैनीताल में वीकेंड पर सैलानी उमड़े तो यहां होटल व गेस्ट हाउस के साथ वाहनों से पार्किंग स्थल भी पैक हो गए। पर्यटक वाहनों की भीड़ से यातायात व्यवस्था चरमराने से यहां माल रोड समेत अन्य सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।

जाम का आलम यह रहा कि पांच मिनट का माल रोड का सफर आधे घंटे से भी अधिक समय में बमुश्किल पूरा हुआ। इस दौरान मल्लीताल से लेकर बारापत्थर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही जबकि दुपहिया वाहनों के सैकड़ों की संख्या में बेरोकटोक आवागमन से यातायात व्यवस्था में व्यवधान पैदा हुआ।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • पुलिस कर्मी घंटों तक जूझते नजर आए

वीवीआइपी ड्यूटी में हल्द्वानी गए पुलिस कर्मियों की वजह से यहां यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए चंद पुलिस कर्मी घंटों तक जूझते नजर आए। शनिवार को यहां भारी संख्या में सैलानी उमड़ आए। भीड़ बढ़ने से नगर के अधिकांश होटल सुबह ही पैक हो गए। दोपहर तक नगर के दूरदराज के होटल, होमस्टे व गेस्ट हाउस भी भर गए। जिस कारण शाम के समय पहुंचे कई सैलानी होटल की तलाश में परेशान नजर आए।

इस बीच पार्किंग व होटलों की तलाश में पर्यटक वाहन रेंगते रहे और नगर के आंतरिक मार्गों में जाम लगता रहा। यहां लोअर मालरोड, स्नोव्यू मार्ग, बारापत्थर मार्ग, नारायण नगर से बारापत्थर व भवाली मार्ग पर घड़ी घड़ी जाम लगने से स्थानीय लोग भी परेशान रहे।

संकरी सड़कों में लगे जाम को खुलवाने में पुलिस कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान दुपहिया वाहनों के बड़ी संख्या में पहुंचने से नगर के सभी मार्ग वाहनों से पट गए। अनुमान के मुताबिक एक दिन में 20 हजार से अधिक सैलानी नैनीताल पहुंचे। पंत पार्क सहित तिब्बती, भोटिया व बड़ा बाजार पर्यटकों से पटे रहे और रेस्टोरेंट में बैठने को जगह नहीं मिली।

  • ढाई हजार से अधिक पर्यटक वाहनों ने शहर में एंट्री की

स्नोव्यू, राजभवन, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन व केव गार्डन में अन्य दिनों की अपेक्षा रिकार्ड सैलानी पहुंचे। झील में सुबह से शाम तक नौकायन के लिए पर्यटकों का तांता लगा रहा। अनुमान के अनुसार शनिवार को ढाई हजार से अधिक पर्यटक वाहनों ने शहर में एंट्री की, इस वजह से जाम भी लगा। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पीआरओ रुचिर साह के अनुसार शहर में अतिरिक्त पार्किंग का इंतजाम जरूरी है, अन्यथा पर्यटन सीजन में परेशानी बढ़ सकती है।

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img