03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

टोक्यो पैरालिंपिक : कांस्य जीतने पर मनोज को उत्तराखंड सरकार देगी 50 लाख, सरकारी नौकरी भी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को उत्तराखंड सरकार ने 50 लाख देने की घोषणा की है। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि पुरस्कार राशि के साथ ही उन्हें राजपत्रित नौकरी पर नियुक्ति दी जाएगी। वहीं, उन्होंने बताया कि भारतीय महिला हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को पांच लाख की धनराशि दी जाएगी। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार ने टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया। मनोज ने जापान के डाइसुके फुजिहारा को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता पर उत्तराखंड सरकार ने उन्हें 50 लाख देने की घोषणा की। टोक्यो ओलंपिक्स में एतिहासिक हैट्रिक लगाने वाली प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय महिला हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को भी सरकार पुरस्कार स्वरुप पांच लाख की धनराशि देगी।

खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने प्रदेश में खेल और खिलाडियों में रुचि बढ़ाने और खेलों को बढ़ावा देने को लेकर बनाई गई उत्तराखंड खेल नीति-2020 के तहत खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए हर जिले में 100 बालिकाओं और 100 बालकों को चयनित कर उनकी खेल छात्रवृत्ति का प्रविधान किया है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को सामान्य आहार के साथ-साथ एक्स्ट्रा न्यूट्रिएंट्स फूड डाइट की व्यवस्था करने के लिए खेल सचिव उत्तराखंड को निर्देशित किया है।

ग्राफिक एरा ने की थी 11 लाख देने की घोषणा

आपको बता दें कि इससे पहले मनोज सरकार को ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप ने 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। अर्जुन अवार्ड से नवाजे जा चुके मनोज सरकार पहले से ही ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं। वह ग्राफिक एरा के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में मोटिवेशनल स्पीकर तो हैं ही। साथ ही वहां से एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। पैरालिंपिक में जाने से पहले 24 अगस्त को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में स्पोट्र्स कान्क्लेव में मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान किया था। इस दौरान मनोज ने छात्रों से मेडल जीत कर लौटने का वादा किया था।

 

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img