03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

NEET PG 2024 के आवेदन में सुधार की आज है आखिरी तारीख, 7 से 10 जून तक फिर ओपेन रहेगी करेक्शन विंडो

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली:  नीट पीजी परीक्षा के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। देश भर के मेडिकल कॉलेजों संचालित होने वाले पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्सेस में दाखिले के लिए आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – पीजी (NEET PG) 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से 6 मई चली थी। इसके बाद बोर्ड ने आवेदन किए उम्मीदवारों को आवेदन सुधार (NEET PG 2024 Correction) का मौका देते हुए अप्लीकेशन करेक्शन विंडो 28 मई से ओपेन की है, यह विंडो आज यानी सोमवार, 3 जून को (रात 11.55 बजे) बंद हो जाएगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

NEET PG 2024 Correction Window: ऐसे करें आवेदन में सुधार

स्टूडेंट्स को अपने सबमिट किए गए NEET PG 2024 आवेदन में सुधार में हेतु NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट, natboard.edu.in पर विजिट करना होगा और फिर NEET PG सेक्शन में जाना होगा। इस सेक्शन में दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार लॉग-इन पेज पर जा सकते हैं। इस पेज पर अपनी यूजर आइडी और पासवर्ड की डिटेल से उम्मीदवारों को लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन सुधार कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि NBEMS ने NEET PG 2024 आवेदन के सीमित विवरणों में सुधार (NEET PG 2024 Correction) की ही अनुमति दी है। ऐसे में उम्मीदवार सिर्फ अपने अपलोड किए गए फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान में ही सुधार कर सकेंगे।

NEET PG 2024 Correction Window: 7 से 10 जून तक फिर ओपेन रहेगी करेक्शन विंडो

हालांकि, यदि कोई उम्मीदवार यदि अपने NEET PG 2024 आवेदन में सुधार नहीं कर पाता है तो उन्हें एक और मौका NBEMS द्वारा दिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने 7 जून से 10 जून 2024 तक करेक्शन विंडो फिर से ओपेन करने की घोषणा की है। हालांकि, इस अवधि में ही उम्मीदवार अपनी फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान में ही सुधार (NEET PG 2024 Application Correction) कर सकेंगे।

पढ़ें- धोनी के अंदाज में ‘चेले’ ने भी किया रिटायरमेंट का एलान, भारत के लिए रहा बड़ा मैच विनर

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img