

इंटर में राखी गंगवार टॉप पर रहकर बनीं कॉलेज स्टार, हाईस्कूल में आशीष टॉप पोजीशन हासिल कर बने कॉलेज ब्वॉय
फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। यूपी बोर्ड एक्जाम-2026 में श्रीमती कमलादेवी इंटर कॉलेज हुरहुरी, मीरगंज के कई होनहार विद्यार्थियों ने हर वर्ष की तरह इस साल भी सर्वोच्च पायदान पर रहकर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है और अपने कॉलेज, गुरुजनों, प्रबंधक प्रेमपाल सिंह गंगवार तथा पैरेंट्स एवं पूरे मीरगंज क्षेत्र का मान और गौरव बढ़ाया है।

हाईस्कूल परीक्षा में श्रीमती कमलादेवी मेमोरियल इंटर कॉलेज हुरहुरी की राखी गंगवार ने इंटरमीडिएट में 500 में 435 यानि 87% अंक प्राप्त किए और कॉलेज एवं क्षेत्र की टॉपर गर्ल का खिताब अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर विकास रहे जिन्होंने 420 यानि 84% अंक बटोरकर सेकंड टॉपर ब्वॉय का गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया और कॉलेज के दूसरे बड़े सितारे बनकर चमके। मेधावी कुलदीप गंगवार ने 394 यानि 78.8% प्राप्तांक अर्जित किए और इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप थ्री पोजीशन पर रहकर अपने कॉलेज, गुरुजनों, माता-पिता को गौरवान्वित किया।

इसी तरह हाईस्कूल परीक्षा में भी श्रीमती कमलादेवी मेमोरियल इंटर कॉलेज हुरहुरी के कई ब्रिलिएंट स्टूडेंट्स ने खूब जलवा बिखेरा और कॉलेज को गौरवान्वित किया। इस क्रम में हाईस्कूल में आशीष ने 537/600-89.5% मार्क्स के साथ कॉलेज में फर्स्ट पोजीशन हासिल की। दूसरे नंबर पर अंकित रहे जिन्होंने 525 यानि 87.5% प्राप्तांक लेकर कॉलेज, परिजनों, गुरुजनों का मान बढ़ाया है। हाईस्कूल परीक्षा में तीसरी यानि टॉप थ्री पोजीशन आशीष राणा (522-87%) ने हासिल की और कॉलेज, गुरुजनों, परिजनों के सम्मान में खूब श्रीवृद्धि की।



मेधावी विद्यार्थी, डेडीकेटिड टीचिंग स्टाफ और पैरेंट्स जल्द होंगे सम्मानित
कॉलेज प्रबंधक प्रेमपाल सिंह गंगवार ने कई वर्षों से बेहतरीन रिजल्ट और टॉपर स्टूडेंट्स प्रदान करते रहने की गौरवशाली परम्परा पर अपने सभी ब्रिलियंट बच्चों, उनके अभिभावकों और पूर्णत: समर्पित टीचिंग स्टाफ की दिल खोलकर सराहना की है और हार्दिक शुभकामनाएं तथा ढेर सारी बधाइयां भी दी हैं। साथ ही निकट भविष्य में टॉपर तथा 75% या इससे अधिक अंक पाने वाले सभी बोर्ड स्टूडेंट्स और इनके टीचर्स, अभिभावकों को भव्य सम्मान समारेह में आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित करने की घोषणा भी की है।






