03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बांदा में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन मजदूरों की मौत, चौथे की हालत भी नाजुक

एफएनएन ब्यूरो, बांदा-उ.प्र.। यूपी के बांदा जिले में नरैनी के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार चार मजदूर तेज रफ्तार मिनी ट्रक की टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गए। अस्पताल में तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि चौथे की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

दुर्घटना सोमवार को नरैनी कोतवाली क्षेत्र में लहुरेटा गांव के छनिया पुरवा के पास हुई। तेज रफ्तार मिनी ट्रक की चपेट में आकर एक ही बाइक पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से चारों को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया।‌ अस्पताल में इलाज के दौरान इनमें से तीन की मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती चौथे युवक की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

मृतकों में विजय बहादुर (29) पुत्र कमतू प्रजापति निवासी मोहन पुरवा अंश खलारी, मनोज उर्फ बउवा (24) पुत्र श्रीपाल निवासी धोबिन पुरवा अंश पुकारी, प्रभु दयाल (20) पुत्र बोगा निवासी मोहन पुरवा अंश पुकारी शामिल हैं। वहीं रामबाबू (22) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया है कि चारों मजदूर थे और मजदूरी करने जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img