03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अमरनाथ यात्रा में बड़ा हादसा, ब्रेक फेल होने पर एक साथ टकराईं तीन बसें, 36 श्रद्धालु घायल

एफएनएन : अमरनाथ यात्रा के दौरान एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। भगवती नगर बेस कैंप से पहलगाम की ओर जा रहे तीर्थयात्रियों के काफिले में शामिल तीन बसें आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में कम से कम 36 श्रद्धालु घायल हुए हैं। ये बसें जम्मू के भगवती नगर से दक्षिण कश्मीर के पहलगाम बेस कैंप की ओर जा रहे काफिले का हिस्सा थीं। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकूट के पास हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना एक बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुई, जिसने बाद में दो अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई।

अमरनाथ यात्रा का चौथा जत्था रवाना
शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे से 4:05 बजे के बीच अमरनाथ यात्रा का चौथा जत्था भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ। इसमें कुल 6,979 श्रद्धालु शामिल थे, जिनमें 5,196 पुरुष, 1,427 महिलाएं, 24 बच्चे, 331 साधु-साध्वी और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इस जत्थे में से 4,226 श्रद्धालु 161 वाहनों के जरिए 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम रूट पर नुनवान आधार शिविर की ओर निकले। वहीं, 2,753 यात्री 151 वाहनों में सवार होकर बालटाल मार्ग से यात्रा पर निकले, जो छोटा लेकिन कठिन रास्ता माना जाता है।

श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल
भगवती नगर बेस कैंप में सुबह से ही भक्ति का माहौल देखने को मिला। “बम बम भोले”, “जय भोलेनाथ”, “इंडियन आर्मी जिंदाबाद” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। कुछ श्रद्धालु अपने साथ गमले लिए हुए थे, जिन पर “ऑपरेशन सिंदूर” के स्टीकर लगे थे। श्रद्धालुओं ने देशवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग अमरनाथ यात्रा में भाग लें और सेना पर विश्वास बनाए रखें। यात्रियों की आंखों में बाबा बर्फानी के दर्शन की लालसा और मन में श्रद्धा साफ झलक रही थी। देश के कोने-कोने से आए बुजुर्ग, युवा और महिलाएं इस पवित्र यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img