03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केदारनाथ यात्रा पर आए महाराष्ट्र के व्यक्ति को एलएसडी ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने केदारनाथ यात्रा पर आए महाराष्ट्र के एक व्यक्ति को एलएसडी ड्रग्स (लिसर्जिक एसिड डाइएथाइलैमाइड) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया। केदारनाथ यात्रा के दौरान इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है।

घटना के बाद जिला पुलिस ने यात्रा मार्ग और अन्य स्थानों पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अपनी जांच और तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में ड्रग्स बरामदगी के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर बीते 3 जुलाई को एनसीबी की टीम फाटा पहुंची थी।

ड्रग्स का यह पहला मामला
टीम ने गुप्तकाशी थाना पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की और केदारनाथ यात्रा पर आए महाराष्ट्र निवासी शशिकांत के पास 0.26 ग्राम एलएसडी पाई। एसपी ने बताया कि आरोपी ने यह ड्रग्स डाक के जरिए मंगवाई थी और उसे स्वयं इसका सेवन करना था। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि केदारनाथ यात्रा और स्थानीय स्तर पर इस प्रकार की ड्रग्स का यह पहला मामला है।

देहरादून नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम इस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। आरोपी के साथ के अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि एलएसडी को ‘’एसिड ट्रिप’’ भी कहा जाता है। यह गंधहीन, रंगहीन और स्वादहीन होता है। इस नशे से ग्रसित लोग इसे कागज के छोटे-छोटे टुकड़ों पर लगाकर चाटते या निगलते हैं।

Hot this week

Mussoorie में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश

एफएनएन, मसूरी : नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध...

Roorkee में 11 करोड़ की जमीन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

एफएनएन, नई दिल्ली/रुड़की : उत्तराखंड के रुड़की में जमीन...

Kurukshetra के ब्रह्मसरोवर में मिला अज्ञात महिला का शव, 20 मिनट तक CPR देने पर भी नहीं बची जान

एफएनएन, कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img