03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रामनगर में ऑनलाइन हाउस अरेस्ट का तीसरा मामला, ठगों ने पूर्व प्रोफेसर से चार लाख ठगे

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी, रामनगर क्षेत्र में ऑनलाइन हाउस अरेस्ट का तीसरा मामला सामने आया है। इस बार साइबर ठगों ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के रिटायर्ड प्रवक्ता को कूरियर में ड्रग्स के साथ उनका आधार और पैन कार्ड होने का झांसा देकर आनॅलाइन हाउस अरेस्ट कर दिया। इसके बाद चार लाख रुपये खाते में डलवा लिए। रिटायर्ड प्रोफेसर ने मुखानी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

शिव साईं कॉलोनी निकट रेनबो स्कूल बिठौरिया निवासी हरिहर प्रसाद शुक्ला ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 25 अप्रैल को उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उनके आधार कार्ड से एक पार्सल ताइवान भेजा गया है जिसे मुंबई कस्टम पुलिस ने पकड़ लिया है। कूरियर से ड्रग्स, पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड व गैरकानूनी सामग्री मिली है। अब उन्हें तत्काल मुंबई क्राइम ब्रांच में रिपोर्ट करना होगा।

हरिहर का कहना है कि जब उन्होंने हल्द्वानी से मुंबई पहुंचने में असमर्थता जताई तो व्यक्ति ने कहा कि वह कॉल को ऑनलाइन मुंबई क्राइम ब्रांच से कनेक्ट कर रहा है। इसके बाद ऑनलाइन जुड़े कथित डीसीपी और इंस्पेक्टर ने कहा कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हरिहर नाम के आधार, पहचान पत्र से चार बैंक अकाउंट अलग-अलग शहरों में खोले गए हैं और उनसे करोड़ों रुपये का गैरकानूनी लेनदेन हुआ है। इस कारनामे में कई अपराधी शामिल हैं।

ठगों ने इस मामले की ऑनलाइन जांच में सहयोग करने के लिए उन्हें 24 घंटे स्काइप की विडियो काल पर मुंबई क्राइम ब्रांच की निगरानी में रहने की हिदायत दी। ठगों ने उन्हें डिजिटल हाउस अरेस्ट के तहत बंधक बनाए रखा। इसके बाद फाइनेंशियल वेरीफिकेशन के लिए उनके बताए गए खाते में चार लाख रुपये जमा करवा लिए। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि अज्ञात ठगों पर धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • सीबीआई और आरबीआई के फर्जी पत्र दिखाए

सेवानिवृत्त प्रोफेसर हरिहर के अनुसार ठगों ने उन्हें सीबीआई और आरबीआई के फर्जी पत्र दिखाए और अपराध में शामिल होने का डर दिखाया। एक पत्र में लिखा था कि मुझे तत्काल अपने एसबीआई बैंक खाते से 35,565 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर करने होंगे। इस दौरान ठगों ने उनके सभी बैंक खातों में जमा धनराशि की जानकारी ले ली। रातभर स्काइप एप के तहत वीडियो कॉल पर इंस्पेक्टर की निगरानी में रखा गया। सुबह तक मानसिक दबाव और डर के चलते सोचने समझने की शक्ति प्रभावित हो गई। अगले दिन उन्होंने चार लाख रुपये ठगों के बताए खातों में डाल दिए। कहा कि इसके बाद उन्होंने यह जानकारी अपने बेटे को दी। बेटे ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल में भी शिकायत की है।

Hot this week

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...

Luxor में 25 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार ; लाखों के जेवर बरामद

एफएनएन, लक्सर : Luxor हरिद्वार जिले की लक्सर पुलिस...

Shuddhikaran मामले में FIR के बाद यशपाल आर्य का हमला, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग

एफएनएन, देहरादून : Shuddhikaran कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

Topics

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...

Shuddhikaran मामले में FIR के बाद यशपाल आर्य का हमला, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग

एफएनएन, देहरादून : Shuddhikaran कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

Cylinder ब्लास्ट से मचा हड़कंप, एक की मौत ; 5-6 लोग घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Cylinder राजधानी दिल्ली के ओखला...

Dehradun में बैंककर्मी को बाइक सवारों ने मारी गोली, पेट छूकर निकली गोली

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के पटेलनगर क्षेत्र में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img