03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

विधानसभा चुनाव के लिए बचा है कुछ ही वक्त, चुनाव प्रबंधन की रणनीति तैयार करने में जुटी भाजपा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अब चुनाव प्रबंधन पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है। गुरुवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी व सह चुनाव प्रभारी लाकेट चटर्जी देहरादून पहुंचे तो सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा ने डोईवाला क्षेत्र में मोर्चा संभाला। गुरुवार देर शाम को इन नेताओं ने चुनावी रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ मंथन किया। शुक्रवार को देहरादून में भाजपा की चुनाव प्रबंधन को लेकर दो बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में जोरदार प्रदर्शन कर सत्ता तक पहुंची भाजपा अब चुनावी तैयारी के क्रम में पूरी तरह मैदान में उतर आई है। केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और संभावना है कि इसी महीने से उनके दौरे आरंभ हो जाएंगे। प्रदेश चुनाव प्रभारी और प्रदेश प्रभारी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर रणनीतिक तैयारी का जायजा ले रहे हैं। इस कड़ी में गुरुवार को देहरादून पहुंचे प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विकास नगर में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही जन संपर्क अभियान में हिस्सा लिया। प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा डोईवाला क्षेत्र में महिला मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल हुईं।

प्रदेश चुनाव प्रभारी जोशी ने प्रदेश मुख्यालय में पूर्व विधायकों व पूर्व दायित्वधारियों को साधने की मशक्कत की। इस दौरान उन्होंने सह चुनाव प्रभारी लाकेट चटर्जी के साथ बैठक में पूर्व विधायकों व दायित्वधारियों के मन को टटोला। दरअसल, गत मार्च में सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद विभिन्न निगमों, समितियों, आयोगों व परिषदों में नियुक्त दायित्वधारियों को भी हटा दिया गया था। केवल संवैधानिक पदों पर नियुक्त दायित्वधारी ही अपने पदों पर बने रहे। त्रिवेंद्र के बाद मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत ने अपने चार महीने के कार्यकाल में दायित्वधारियों की नए सिरे से नियुक्ति नहीं की। गत जुलाई में मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी ने भी इस दिशा में अब तक पहल नहीं की है।

ऐसे में पूर्व दायित्वधारियों में चुनाव से पहले असंतोष की संभावना को सिरे से खत्म करने के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी ने उनके साथ बैठक कर उन्हें चुनावी तैयारी में जुटने का संदेश दिया। इसी तरह पूर्व विधायकों की चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें भी भाजपा ने अब सक्रियता बढ़ाने को कहा है। शुक्रवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी चुनाव प्रबंधन को लेकर दो बैठकें लेंगे। इनमें हिस्सा लेने के लिए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व सह चुनाव प्रभारी आरपी सिंह भी देहरादून पहुंच रहे हैं। प्रदेश मुख्यालय में होने वाली इन बैठकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अलावा प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।

 

Hot this week

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img