03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के घर में चोरी, चोरों ने ताला तोड़ लूटा 35 तोला सोना; नैनीताल गए थे दारोगा

एफएनएन, हल्द्वानी:  पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त दारोगा के घर को चोरों ने ताला तोड़कर 35 तोला सोना चोरी किया था। चोर चाहरदीवारी फांदकर घर में घुसे थे और एक पांच कमरों के ताले तोड़े और पूरा घर खंगाल डाला था। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर तोड़ पानी की बाल्टी में डूबा गए थे। पुलिस ने मामले में चोरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • आइजी कैंप कार्यालय नैनीताल से नवबंर में हुए सेवानिवृत

कुसुमखेड़ा आरटीओ रोड नियर दीक्षांत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल निवासी बसंत कुमार पांडे नवंबर 2021 को आइजी कैंप कार्यालय नैनीताल से सेवानिवृत हुए हैं। उनका बड़ा बेटा पवन पांडे काशीपुर में नौकरी करता है और छोटा बेटा सूरज पांडे हाईकोर्ट नैनीताल में अधिवक्ता हैं।

  • पड़ोसी ने दी ताला टूटने की सूचना

बसंत कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मकान में पत्नी दया पांडे के संग रहते थे। दोनों बेटे नौकरी के कारण घर से दूर हैं। 23 सितंबर को वह पत्नी के साथ नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव देखने के लिए गए थे और वहीं बेटे के कमरे पर रूक गए। 27 सितंबर को उनके पड़ोसी सोनू ने फोन पर कमरों के ताला टूटने की सूचना दी।

  • घर में अस्त-व्यस्त पड़ा था सामान

इस पर उन्होंने दूसरे पड़ोसी महिपाल को घर भेजा तो ताले टूटे थे। वह घर पहुंचे तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर पूरा घर खंगालकर पत्नी व दोनों बहुओं के सोने के जेवर ले गए। चोर तीन सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर तोड़कर उन्हें पानी से भरा बाल्टी में डूबा गए।

एसओ मुखानी रमेश बोरा का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hot this week

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

Topics

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img