03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

14 साल से फरार एक लाख के ईनामी हत्यारे को STF ने फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला…

एफएनएन, देहरादून:  स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखंड द्वारा ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु की गई कार्यवाही के फलस्वरूप दिनांक 30.09.2023 को वल्लभगढ़ हरियाणा से जनपद नैनीताल के थाना लालकुआ में पंजीकृत मुकदमें 149/2009 धारा 302 भा०द०वि० बनाम प्रकाश पंत को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त प्रकाश पंत पुत्र केशव दत्त पंत द्वारा दिनांक 10.12.2009 को जमीन के बटवारे को लेकर अपने चाचा दुर्गा दत्त पंत की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी  तथा फरार हो गया था एवं तभी से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु तत्समय नैनीताल पुलिस द्वारा काफी प्रयास किये गये थे परन्तु प्रकाश पंत भारत के स्थान दिल्ली हरियाणा, बेंगलुरु, तमिलनाडु, गुजरात, पूना आदि अपनी पहचान छिपा कर रहा था तथा वह वेल्डिंग के काम में दक्ष होने के कारण उसे अपनी जीविका चलाने में दिक्कत नहीं हो रही थी और उसे आसानी से काम मिल जाता था वह समय-समय पर अपने छिपने का स्थान बदलकर वेल्डिंग की दुकानों व  फैक्ट्री में काम कर रहा था।

  • पहले से ही फरीदाबाद में वैल्डिंग फैब्रिकेशन फीटर का करता था काम

घटना के सम्बन्ध में अभियुक्त प्रकाश पंत ने बताया कि मैं पहले से फरीदाबाद में काम वैल्डिंग फैब्रिकेशन फीटर का काम करता था जहां चम्पावत में पैतृत्क जमीन थीं और मेरे चाचा जो कि बिन्दुखाता लालकुंआ, नैनीताल में रहते थे। उक्त जमीन के बंटवारों को लेकर मेरे पिता व मेरे चाचा दुर्गा दत्त पंत के मध्य विवाद चल रहा था। दिनांक 10.12.2009 को मैं उस दिन दिल्ली से अपने चाचा के पास बिन्दुखाता जमीन के सम्बन्ध में बात करने आया और अपने चाचा को खूब समझाया परन्तु वह नहीं माने तो मैंने गुस्से में आकर तंमचे से उनको गोली मार दी, उसके बाद में वहां से फरार हो गया तथा हरियाणा, बंगलोर, तमिलनाडु, गुजरात, पूना आदि स्थानों पर रह रहा था।

  • 2016 में उन्नाव में शादी की

वर्ष 2016 में मैंने उन्नाव, उ0प्र0 की रहने वाले एक परिवार की लड़की पूजा से शादी कर ली और बल्लभगढ़ हरियाणा में मशीन के समान की मैल्डींग की दुकान खोल ली और विगत सात साल से यहीं रह रहा था। वहां मुझे सब ओम प्रकाश के नाम से जानते थे। वर्तमान में मेरे सात वर्ष, चार वर्ष व दो वर्ष के तीन बेटे है। मैंने जीवन नगर गोची. बल्लभगढ़, फरीदाबाद हरियाणा में एक अपना घर भी बना लिया था।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img