राहुल जिस ट्रैक्टर से संसद पहुंचे वो हुआ जब्त, नंबर प्लेट तक नहीं लगी थी

एफएनएन, देहरादून : कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचने पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खूब चर्चा में हैं। चर्चा तो उस ट्रैक्टर की भी हो रही है जिसे अब दिल्ली पुलिस ने जब्त कर लिया है। मानसून सत्र के कारण अति सुरक्षित माने जाने वाले इस इलाके में धारा 144 लागू है। राहुल गांधी बिना किसी पूर्व सूचना के ट्रैक्टर चलाकर आए थे, इसलिए ट्रैक्टर को जब्त करने की कार्रवाई की गई है।

कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के प्रदर्शन को समर्थन देते हुए जब राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाते हुए संसद पहुंचे तो उन्हें देख हर कोई हैरान रह गया। राहुल गांधी के साथ ट्रैक्टर पर रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य कई कांग्रेसी नेता सवार थे। प्रदर्शन को समर्थनने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और श्रीनिवास बी.वी को पहले ही हिरासत में ले लिया है।

राहुल गांधी ने काले कानूनों को वापस लेने की मांग की
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को तुरंत ये काले कानून हटा लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आवाज नहीं सुन रही है, उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए।  उन्होंने कहा कि किसानों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान पिछले साल नवंबर से दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर धरने पर बैठे हैं। केंद्र सरकार से उनकी कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है।

सरकार ने जहां साफ कर दिया है कि तीनों कानून वापस नहीं लिए जाएंगे वहीं किसान कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं। कांग्रेस लगातार किसानों के समर्थन में खड़ी है। किसानों के समर्थन में राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में प्रदर्शन और रैलियां कर चुकी है। इसी क्रम में आज राहुल गांधी संसद पहुंचे थे।

 

 

Hot this week

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img