03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बेटों ने बैट से पीटकर की पिता की हत्या, चोरी से किया अंतिम संस्कार

एफएनएन, हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोप है कि दो बेटों ने बैट से अपने पिता को इतना मारा कि उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद बेटे पिता के शव को लेकर गाड़ी से यूपी के बिजनौर लेकर गए, जहां उन्होंने पिता का अंतिम संस्कार भी कर दिया. हालांकि जब पुलिस को इस मामले की सूचना मिली तो वो हरकत में आई और मामले की जांच पड़ताल शुरू की.

इस मामले में मकान मालिक की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में बिजनौर रवाना की गई है. हरिद्वार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार अपने दो बेटों सचिन व शिवम के साथ रावली महदूद में किराए पर रहते थे. बताया जा रहा है कि रविवार देर रात को अशोक कुमार और उनके दोनों बेटों सचिन व शिवम के बीच झगड़ा हो गया था.

आरोप है कि बेटों ने क्रिकेट खेलने वाले बैट से अपने पिता अशोक कुमार के सिर पर कई वार किए, जिससे लहूलुहान होकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद दोनों बेटों ने अपने मकान मालिक से कहा कि उनके पिता घायल हो गए हैं और वो उन्हें हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं. ये कहकर वो रात में ही पिता के शव को गाड़ी से बिजनौर ले गए. इसके बाद गांव में ही दोनों ने चोरी-छिपे पिता का अंतिम संस्कार कर दिया.

पुलिस को मामले की जानकारी तब लगी, जब किसी व्यक्ति ने सोमवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया. इसके बाद पुलिस आरोपियों के हरिद्वार वाले घर पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली तो अंदर खून पड़ा मिला. इसके बाद पुलिस को कमरे से बैट में मिला है, जिस पर खून लगा हुआ था.

पूछताछ करने पर पता चला कि पिता-पुत्रों के बीच अक्सर झगड़ा होता था. रविवार की रात भी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद बेटों ने पिता की बैट से पीटकर हत्या कर दी. मामले में मकान मालिक सुनील धनगर की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. जानकारी देते हरिद्वार के एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. एक टीम बिजनौर भेजी गई है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img