03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल था लुधियाना ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, पंजाब डीजीपी ने किए अहम खुलासे

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, लुधियाना : पंजाब के कार्यकारी डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने लुधियाना अदालत परिसर में हुए बम ब्लास्ट मामले में शनिवार काे अहम खुलासा किया। डीजीपी ने कहा कि ब्लास्ट का मुख्य आरोपित पुलिस से बर्खास्त हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह था। वह ब्लास्ट में मारा गया। एसटीएफ ने नारकोटिक्स ड्रग के मामले में गगनदीप को गिर 2019 में गिरफ्तार किया था। डीजीपी ने कहा कि लुधियाना ब्लास्ट बहुत श​क्तिशाली था। मौके से हमें काफी लीड मिले। मृतक के हाथ पर हमें टैटू मिला। इस टैटू से ही उसकी पहचान हुई है। वह विस्फोटक लेकर आ रहा था। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। जांच में पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं। डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय का कहना है कि धमाके का उद्देश्य पंजाब की शांति भंग करना था, लेकिन पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड के पता कुछ ही घंटों में लगा दिया।

लुधियाना के जिला अदालत परिसर में बीते वीरवार को हुए बम धमाके के मामले में पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआइ) के आतंकी रिंदा संधू ने पंजाब पुलिस के बर्खास्त हेड कांस्टेबल गगनदीप से ब्लास्ट करवाया था। गगनदीप नशा तस्करी के केस में बर्खास्त था और ढाई महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। इस घटना में पाकिस्तान से संचालित खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों का हाथ सामने आया है।

बता दें कि गगनदीप को वर्ष 2019 में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह दिल्ली से हेरोइन लाने वाले नाइजीरियाई तस्करों के संपर्क में था। वह उनसे हेरोइन लेकर आगे सप्लाई करता था। मामले में जब वह जेल गया तो उसके लिंक बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...

ट्रंप ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, युद्धविराम पर बड़ा सवाल

एफएनएन, वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत...

आगमन खास, तैयारी उदास- किसान मोर्चा क्यों रहा निराश

राज्यमंत्री दर्जे के उपाध्यक्ष का पहला दौरा फीका, मोर्चा...

मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

एफएनएन, बांका : बिहार से इस वक्त की बड़ी...

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

एफएनएन, नई दिल्ली : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल...

Topics

भिवानी में बजरंग दल का रोष मार्च, ज्ञापन सौंपकर उठाए कई मुद्दे

एफएनएन, भिवानी : भिवानी में शुक्रवार को बजरंग दल...

अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, पैसे के विवाद में हत्या

एफएनएन, अलीगढ़ : अलीगढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने...

रेलवे स्टेशन से मेट्रो तक: सुरक्षा का नया चेहरा बनेगा ‘नैना’ AI

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित “नैना”...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img