03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ठगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को बनाया निशाना

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : जनपद में ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं इस बार ठगों द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को अपना निशाना बनाया है। अज्ञात सख्स ने चैक की प्रतिलिपि बना कर बैंक से 5 लाख 79 हजार तीन सौ रुपये निकाल लिए। जैसे ही विभाग को इस बात की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया अप सीएमओ द्वारा थाना पंतनगर को तहरीर सौंप कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर जनपद के बॉडर एरिया डवलेपमेंट प्रोग्राम खाते से अज्ञात लोगों ने फर्जी चैक के माध्यम से 5 लाख 79 हजार की धनराशि निकाल ली। जब सीएमओ को इस बात का पता चला तो हड़कम्प मच गया। जाच के दौरान उक्त शिरियल के चैक दफ्तर में ही मौजूद पाए गए।  जिसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

तहरीर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया की विभाग के बार्डर एरिया डवलेपमेन्ट प्रोग्राम का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा सिडकुल रुद्रपुर में संचालित है। कुछ दिन पूर्व जब बैंक की पासबुक की एंट्री की गई तो खाते से 7, 8, 13, 21 और 23 सितंबर 2021 को अलग अलग चैक से बच्चू पासवान द्वारा 5 लाख 78 हजार 300 सौ रुपये निकाले गए है। जिसके बाद मामले की जाच की गई तो जिन चैक से पैसे निकाले है वो सभी चैक कार्यालय में सुरक्षित है तदुपरान्त भी बैंक में उक्त चैक नम्बरों पर आहरण दर्शाया गया है। मामले में सीएमओ द्वारा थाना पन्तनगर को तहरीर सौप कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। सीएमओ डॉ सुनीता चुफाल रतूडी ने बताया कि विभाग के एक खाते से फर्जी चैक के माध्यम 5 लाख 79 हजार रुपये निकाले गए है। मामले में अधिकारियों व थाना पन्तनगर को दी गयी थी। मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img