03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

संसद में लखीमपुरी खीरी मामले का शोर, विपक्ष ने मांगा अजय मिश्रा टेनी का इस्‍तीफा

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : लखीमपुर खीरी कांड और सांसदों के निलंबन पर संसद के दोनों सदनों में लगातार विपक्ष का हंगामा जारी है। लोकसभा अध्‍यक्ष के समझाने का भी असर विपक्षी सांसदों पर होता हुआ दिखाई नहीं दिया है। इस बीच व‍िपक्ष लगातार सांसदों का निलंबन वापस लेने और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को पद से हटाने की अपनी मांग पर अड़ा हुआ है। विपक्ष लखीमपुर खीरी मामले को किसानों की सुनियोजित तरीके से हत्या बता रहा है।

गुरुवार को संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने फिर से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्‍तीफे की मांग पर हंगामा किया जिसके चलते सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्‍थगित करना पड़ा। लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि हमें लखीमपुर खीरी में हुई हत्या के बारे में बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। इसमें सरकार के मंत्री की संलिप्तता थी और जिसके बारे में कहा गया है कि यह एक साजिश थी। किसानों की हत्या करने वाले मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और सजा मिलनी चाहिए। बुधवार को भी उन्‍होंने सदन की कार्यवाही स्‍थगित किए जाने के बाद कहा था कि विपक्ष टेनी का इस्‍तीफा लेकर ही दम लेगा। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) को कमजोर करने के सरकार के प्रयासों पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर चर्चा के लिए आज 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे, दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 बजे नियम 267 के तहत कामकाज स्थगित करने की मांग की है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने लखीमपुर खीरी कांड को लेकर राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया और मांग की कि सरकार मंत्री अजय टेनी का इस्तीफा तुरंत ले

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img