03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज देहरादून में फूंकेंगे चुनावी बिगुल

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : कांग्रेस के शीर्ष नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकेंगे। 1971 के बांग्लादेश युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की निर्णायक जीत की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर होने वाली राहुल की रैली को बीती चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के जवाब के तौर पर पेश किया जा रहा है।

सैनिक बहुल प्रदेश उत्तराखंड में राहुल गुरुवार से चुनावी जंग का आगाज करने जा रहे हैं। पार्टी ने राहुल की रैली के लिए दिन का चयन सोच-विचारकर किया है। कांग्रेस सैन्य मतदाताओं में अपनी छवि सुधारने की कोशिश में जुटी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि परेड मैदान में कांग्रेस की विजय सम्मान रैली सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। राहुल गांधी करीब 12 बजे रैली में भाग लेने पहुंचेंगे। इस मौके पर उन पूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा, जो 1971 के बांग्लादेश युद्ध में शामिल हुए थे। पूर्व सैनिकों और उनके स्वजन समेत करीब 60 व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान समारोह से पहले हवाई दुर्घटना का शिकार हुए उत्तराखंड के सपूत और देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। विजय सम्मान रैली का समापन दोपहर करीब तीन बजे होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत तमाम नेताओं ने बुधवार को परेड मैदान का मुआयना कर रैली की तैयारी का जायजा भी लिया।

  • सतपुली में सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्त्‍ताओं ने आमजन को सरकार की जनविरोधी नीतियों से भी अवगत कराया। कहा कि प्रदेश के बेहतर विकास के लिए जनता को एकजुट होकर आगे आना होगा।

कांग्रेस प्रदेश सचिव कविंद्र इष्टवाल और विधानसभा प्रभारी राजीव वर्मा के नेतृत्व में सतपुली में आक्रोश रैली निकाली गई। वक्ताओं ने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा ने केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। हालत यह कि पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए पलायन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने केवल जनता को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। कहा कि अब जनता को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लडऩा होगा। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। इस मौके पर पोखड़ा ब्लाक अध्यक्ष अरुणोदय बिष्ट, एकेश्वर ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र रावत, वीरोंखाल ब्लाक अध्यक्ष जगदीश बिष्ट, गिरीश सुंद्रियाल, विमल कोली आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img