03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को जल्द मिलेगा न्याय, 27 साल पुराने रामपुर तिराहा कांड पर अब आएगा फैसला, जानें कैसे

Spread the love

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : 27 वर्ष पुराने रामपुर तिराहा कांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस मामले संबंधी 4 मुकदमों के ट्राइल के लिए सिविल जज सीनियर डिविजन फास्टट्रैक को अधिकृत किया है। पैरवी के लिए 2 अधिवक्ताओं की कमेटी भी बनाई गई है। आपको बता दें कि एक अक्टूबर 1994 को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर देहरादून से आंदोलनकारी दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों पर फायरिंग की, जिसमें 7 आंदोलनकारी शहीद हो गए थे। सीबीआई ने इस मामले की जांच की और मुकदमे दर्ज कराए थे। इनमें चार मुकदमे मुजफ्फरनगर में विचाराधीन हैं। पहले एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट में मुकदमे की फाइल भेजी गई थी लेकिन यहां लंबे समय से सुनवाई नहीं हो सकी। एसीजेएम के पत्र के बाद सीजेएम ने प्रकरण की सुनवाई के लिए सिविल जज सीनियर डिविजन फास्टट्रैक को अधिकृत किया है। नैनीताल में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ता रजनीश चौहान के साथ अधिवक्ता अनुराग वर्मा को भी रखा गया है।

  • गोली लगने से ये लोग हो गए थे शहीद

गोली लगने से नेहरू कॉलोनी देहरादून निवासी रविंद्र रावत उर्फ गोलू, भाला वाला निवासी सत्येंद्र चौहान, बद्रीपुर निवासी गिरीश भदरी, अजबपुर निवासी राजेश लखेडा, ऋषिकेश निवासी सूर्य प्रकाश थपलियाल, ऊंखी मठ निवासी अशोक कुमार और भानियावाला निवासी राजेश नेगी शहीद हो गए थे। प्रकरण की सीबीआई जांच के आदेश वर्ष 1995 में हुए थे जो अदालत में चल रहे हैं।

  • ये लोग बनाए गए थे आरोपी, इनकी हो गई थी मौत

इस मामले में तत्कालीन डीएम अनंत कुमार सिंह और एसएसपी आरपी सिंह भी नामजद किए गए थे। वहीं आरोपी बनाए गए तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक मोती सिंह, थाना अध्यक्ष राजवीर सिंह और एक अन्य मामले में आरोपी की मौत होने के कारण यह मामले खत्म हो चुके हैं।

 

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img