03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

संभल हिंसा: आरोपियों से सपाइयों की अवैध मिलाई पर शासन सख्त, मुरादाबाद जिला जेल के जेलर और डिप्टी जेलर सस्पेंड

Spread the love

एफएनएन राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सम्भल हिंसा के आरोपियों से जेल में सपा नेताओं की अवैध मुलाकात कराने पर शासन स्तर पर सख़्त कार्यवाही हुई है। डीजी जेल ने बुधवार को मुरादाबाद जेल के जेलर विक्रम सिंह यादव और डिप्टी जेलर प्रवीण सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

जेल अधीक्षक पीपी सिंह के खिलाफ भी कड़ी विभागीय कार्यवाही की सिफ़ारिश शासन को भेजी है। सम्भल में जेल नहीं होने के चलते आरोपी मुरादाबाद जेल में बंद थे। जेल अधिकारियों ने जेल के कायदे-कानूनों को ताख पर रखकर सपा विधायक नवाब जान,चौधरी समरपाल सिंह, पूर्व सांसद एसटी हसन और कई अन्य सपा नेताओं की जेल में बंद सम्भल दंगे के आरोपियों से मुलाकात कराई थी।

पूर्व सांसद,विधायकों के साथ कुछ सपा नेताओं ने बगैर पर्ची कटवाए ही मुलाकात की थी। शासन के निर्देश पर डीजी जेल ने डीआईजी जेल कुंतल किशोर को मामले की जांच सौंपी थी। उनकी जांच रिपोर्ट पर यह कार्रवाई हुई है।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img