03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘आर्ट ऑफ़ लिविंग’ संस्था के साधक श्रावण में बरेली में जगह-जगह करा रहे रुद्र पूजा और रुद्राभिषेक


एफएनएन ब्यूरो, बरेली। पवित्र श्रावण माह में विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था ‘आर्ट आफ लिविंग’ के बेंगलुरु आश्रम से आए स्वामी प्रकाशानंद द्वारा बरेली महानगर में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक  रुद्र पूजा और रुद्राभिषेक के अनुष्ठान कराए जा रहे हैं। श्रावण के पहले दिन से ही बरेली शहर में विभिन्न जगहों पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है।

सिविल लाइंस में मुख्य यजमान माधवी अग्रवाल, डीडी पुरम में अमित और पूजा नारनौली की देखरेख में और रामायण मंदिर में बहुत से साधकों की उपस्थिति में सामूहिक रुद्र पूजा के बाद रुद्राभिषेक हुआ। इन सभी आयोजनों में आर्ट ऑफ लिविंग के सभी भक्तों ने रुद्राभिषेक में भाग लिया।

स्वामी प्रकाशानन्द ने श्री श्री रविशंकर जी के प्रवचनों के अंश सुनाते हुए समझाया कि श्री रुद्रम या रुद्र पूजा मंत्रों का एक ऐसा समूह है जो ब्रह्मांड में शिव तत्व (शिव ऊर्जा) का आह्वान करने और उसे स्लयं में धारण करने के लिए किया जाता है। ये मंत्र न केवल आध्यात्मिक, बल्कि भौतिक उन्नति और सुख-शान्ति के लिए बहुत फलदायी हैं।मुख्य रूप से डीसी मेंबर संदीप, खुशी, नितिन, नीलम, राजेश, मौजूद रहे। अपेक्स मेंबर सुनीत मूना,आर्ट ऑफ़ लिविंग के टीचर पार्थो कुनार, श्वेता कुनार, रीना अग्रवाल, सारूल चंद्र, शमा गुप्ता मौजूद रहे। जिला टीचर कोऑर्डिनेटर अमित नारनोली और मीडिया कोऑर्डिनेटर सौरव मेहरोत्रा भी मौजूद रहे। ग्रीन पार्क केआनंदा हॉल में रूद्र पूजा का आयोजन किया गया। इसके मुख्य यजमान नीरा और मुनीष चोपड़ा थे।

स्वामी प्रकाशानन्द के साथ बेंगलुरु आश्रम गुरुकुल से प्रशिक्षित आचार्य सागर और आचार्य प्रशांत द्वारा रूद्रम स्त्रोत का जप और पूजा अर्चना कराई गई। रविवार 28 जुलाई को पहली रुद्र पूजा आवास विकास में हुई।जिसके मुख्य यजमान जयदीप और प्रीति नूनियाल रहे। दूसरी पूजा थ्री डॉट्स स्कूल में हुई जिसके मुख्य यजमान सौरव, और निहारिका मेहरोत्रा रहे।
रुद्राभिषेक के पश्चात भक्तों ने भजनों का भी आनंद लिया । पारूल, सारूल, हितु और कोमल ने भजनों की प्रस्तुति की। पूरा माहौल शिवमय हो गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img