03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लघु व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने शिव अरोरा से लगाई गुहार

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : रोडवेज बस स्टेशन के आसपास कई वर्षों से व्यवसाय कर रहे लघु व्यापारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा से मुलाकात कर उजाड़े से बचाने और समस्या का स्थाई समाधान करने की गुहार लगाई। उजाड़े जाने से आशंकित व्यापारियों ने कहा कि वह पिछले कई वर्षाें से रोडवेज स्टेशन के आस पास छोटा मोटा व्यवसाय करके अपना ओर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहे हैं। प्रशासन आये दिन उन्हें अतिक्रमणकारी बताकर जगह खाली करने का फरमान सुनाता है, जिसके चलते उनके सामने रोजी रोटी का संकट बना हुआ है। व्यापारियों ने कहा कि वह नगर निगम को विधिवत रूप से शुल्क भी दे रहे हैं। लेकिन रोडवेज स्टेशन के विस्तारीकरण के नाम पर उन्हे ंअतिक्रमणकारी बताकर उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारियों ने कहा कि उन्हंें उजाड़ा गया तो उनके सामने परिवर के भरण पोषण का संकट खड़ा हो जायेगा।

व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष शिव अरोरा से उजाड़े जाने से बचाने और समस्या का स्थाई समाधान निकालने की गुहार लगायी। जिस पर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने मामले को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और व्यापारियों की समस्या का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। शिव अरोरा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी भी व्यापारी के प्रतिष्ठान को तोड़ने नहीं दिया जायेगा।

जिस तरह से सरकार ने नजूल की जटिल समस्या का समाधान किया है उसी तरह से रोडवेज के आस पास व्यापार करने वाले व्यारियों की समस्या का भी समाधान किया जायेगा। अरोरा ने कहा कि मामले को लेकर वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री से भी वार्ता करेंगे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img