03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दुल्हन से ज्यादा प्यारी थी भैंस, दहेज में नहीं मिली तो विवाहिता को पीटकर किया घर से बाहर

Spread the love

एफएनएन, रामनगर : दहेज में एक लाख रुपए व एक भैंस दिलवाने में असमर्थ रही एक विवाहिता को ससुरालियों ने घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पीड़िता ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है। थाना सिरौली के गांव दलीपुर की देववती का कहना है कि वर्ष 2020 में उसका विवाह सूरजभान के साथ हुआ था।

कुछ समय बाद ही उसकी ससुराल के लोग एक लाख रुपए व एक भैंस दिलवाने की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। गत माह उन लोगों ने उसे पीटकर पुत्र के साथ घर से निकाल दिया। उसने पति सूरजभान सहित पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मारपीट के दौरान विवाहिता का हुआ गर्भपात

एक अन्य मामला अमरोहा से सामने आया है। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी क्षेत्र के ही गांव निवासी युवक के साथ दो साल पहले की थी। आरोप है कि ससुराल वाले विवाहिता को दहेज में दहेज में कार और 20 लाख रुपये नगद की मांग करने लगे।

विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। आरोप है कि ननदोई विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करता था। पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने पति में अन्य ससुराल वालों से की तो उन्होंने फिर से दहेज की मांग दोहराई। विवाहिता गर्भवती थी, ससुराल वालों की पिटाई के बाद उसका गर्भपात हो गया।

ससुराल वालों ने उसी हालत में विवाहिता को घर से निकाल दिया। फिलहाल वह अपने मायके में रहती है। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि इस मामले में पति, सास, ससुर, नंदोई समेत छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img