03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रामपुर : बिलासपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी के भाई के साथ मारपीट

Spread the love

एफएनएन, रामपुर, नगर में एक सरेराह किशोरी के साथ कुछ शोहदों द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया। छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी के भाई के साथ मारपीट भी की गई। जिस पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छेड़खानी का मामला नगर के एक मोहल्ले का है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उनके मकान से कुछ दूर उनका एक खाली प्लाट है। इस प्लाट में पिछले कुछ दिनों से निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोप लगाया कि राजमिस्त्री और मजदूरों के लिए घर से चाय बनाकर ले जाने वाली उनकी पुत्री के साथ रोजाना सरेराह छेड़छाड़ की जा रही है। जिसको वह कई दिनों से नजर अंदाज कर रहे थे।

किशोरी फिर से चाय लेकर प्लाट पर जाने लगी तो शोहदों ने उसे रास्ते में ही घेर लिया। युवकों ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं और बदसुलूकी करने लगे। इसी बीच किशोरी के पीछे-पीछे उसका भाई भी आ गया। उसने इसका विरोध किया। साथ ही युवकों से उसका विवाद भी हो गया। जिस पर युवकों ने उसके साथ मारपीट की। धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। जब पीड़ित परिवार ने युवकों के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने उल्टा किशोरी को डांटना शुरू कर दिया। जिस पर दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल पैदा हो गया। इस पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस को तहरीर प्राप्त हो गई है।मामले की विवेचना की जा रही है।

ये भी पढ़ें :370 वापसी के मुद्दे पर जे एंड के विधानसभा में धक्का-मुक्की-हाथापाई,  निष्कासित किए गए भाजपा विधायक

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img