03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

युवती को शिक्षक ने बनाया हवस का शिकार, पीड़िता ने खाया जहर

Spread the love

एफएनएन, देहरादूनः उत्तराखंड के विकासनगर में से एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां एक युवती को शिक्षक ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। वहीं, इस घटना के बाद पीड़िता ने तनाव में आकर जहर तक निगल लिया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक यह मामला विकासनगर का है। यहां घर के बगीचे में काम करने आई युवती के साथ एक शिक्षक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों की मानें तो आरोपी चकराता थाना क्षेत्र के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षक नियुक्त है। जबकि इस घटना के बाद शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है।

आरोप है कि उसने बगीचे में मजदूरी करने आई गांव की ही युवती से दुष्कर्म किया है। साथ ही शिक्षक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर युवती समेत परिवार को जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में युवती ने तनाव में आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद तुरंत युवती को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

वहीं,पीड़िता के भाई ने मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी है। जिस पर सीओ विकासनगर बीएल शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img