03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दहेज की मांग पूरी ना होने पर बारात लेकर पहुंचा नहीं दूल्हा, दुल्हन और उसके परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Spread the love

एफएनएन, फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शहर के दक्षिण क्षेत्र की नई बस्ती से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां दहेज की मांग पूरी ना होने पर निकाह से ठीक पहले दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा, जिससे दुल्हन और उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, नई बस्ती इलाके की एक युवती की शादी मोहल्ले में रहने वाले तारिक नाम के युवक से तय हुई थी। शनिवार को निकाह होना था, सब तैयारियां पूरी थीं और दुल्हन सज-धज कर दूल्हे का इंतजार कर रही थी। लेकिन, बरात आई ही नहीं। परिवारवालों के अनुसार, शादी से 2 दिन पहले से ही लड़के वालों ने 4 पहिया गाड़ी और सोने की चेन की मांग शुरू कर दी थी। उन्होंने साफ कह दिया कि अगर ये चीज़ें नहीं दी गईं तो बरात लेकर नहीं आएंगे।

दुल्हन को किया गया प्रताड़ित
इतना ही नहीं, आरोप है कि तारिक और उसके परिवार के कुछ लोग लड़की के घर भी आए और वहां आकर दुल्हन और उसके परिजनों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। लड़की पक्ष ने बार-बार समझाने की कोशिश की, लेकिन लड़के वाले अड़े रहे।

पीड़ित परिवार ने पुलिस में दी शिकायत, 9 लोगों पर केस दर्ज
बताया जा रहा है कि निकाह वाले दिन जब बारात नहीं आई तो दुल्हन के भाई ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और दूल्हा तारिक सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नामजद आरोपी हैं-तारिक, शाकिर, शादिक, आरिफ, रुकैया, रजिया, फैसल, सुमैया और इफ्तिकार। फिलहाल सभी आरोपी घर से फरार हैं, जिनकी लगातार तलाश की जा रही है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img