03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ट्रक में फंसकर 100 मीटर तक घिसटी बाइक, पहिए तले कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत

Spread the love

हाफिजगंज बाईपास पर भयावह हादसा, ट्रक तले फंसे पिता-पुत्र को जैक की मदद से गंभीर हालत में बाहर निकाला गया

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। हाफिजगंज बाईपास पर शनिवार दोपहर हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता-पुत्र ट्रक के नीच फंस गए। दोनों को जैक से ट्रक उठाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है।

ट्रक के नीचे फंसी बाइक

नवाबगंज के गांव की रिश्तेदारी से लौट रहा था परिवार
रामपुर के थाना कैमरी के गांव रास डांडिया निवासी फिरासत अली अपनी पत्नी सायमा (35 वर्ष) और 10 साल के बेटे शाने अली के साथ नवाबगंज के गांव सिरौलिया रिश्तेदारी में बीमार साढ़ू को देखने आए थे। शनिवार दोपहर पत्नी और बेटे को लेकर वापस घर जा रहे थे। हाफिजगंज बाइपास के मुख्य तिराहे पर पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने फिरासत अली की बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक के आगे फंसी बाइक 50 मीटर तक घिसटती चली गई।

हादसे के बाद इकट्ठे लोग

सायमा के ऊपर से गुजर गया ट्रक का पहिया

सायमा के ऊपर से पहिया गुजर गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फिरासत अली और उनका बेटा ट्रक के नीचे फंस गए। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक तले फंसे पिता-पुत्र को घटनास्थल पर जुटे लोगों की मदद से जैक से ट्रक का अगला हिस्सा उठवाकर बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि पिता-पुत्र को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लावारिस ट्रक को कब्जे में लिया है।

पीलीभीत हाईवे पर खंती में पलटी मैजिक, पांच स्टूडेंट्स घायल
सुबह के वक्त बरेली-पीलीभीत हाईवे पर तेज रफ्तार इको कार को बचाने के प्रयास में टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई थी। हादसे में आरबीएमआई कॉलेज के पांच छात्र-छात्राएं घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। सभी विद्यार्थी पीलीभीत से बरेली आ रहे थे। हादसे के बाद इको कार चालक फरार हो गया।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img