03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दवा लेने बरेली गए फतेहगंज पश्चिमी के युवक की आंवला में पेड़ पर लटकी मिली लाश, हत्या की आशंका

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। गुरुवार को घर से दवा लेने बरेली गए थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव मीरापुर के 19 वर्यीय युवक का शव शुक्रवार को आंवला क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर निवासी 19 वर्षीय अखिलेश पाल बृहस्पतिवार सुबह दवा लेने बरेली गए थे। शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। भाई सुमित पाल ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

मृतक अखिलेश पाल (फाइल फोटो)

परिजनों के मुताबिक रात करीब 11 बजे 10 सेकेंड की ऑडियो क्लिप अखिलेश के नंबर से आई थी। उसमें वह आंवला में होने की बात कह रहा था, लेकिन कई बार कॉल करने पर भी उसका फोन रिसीव नहीं हुआ।

भाई ने जताई हत्या की आशंका

शुक्रवार शाम जैसे ही परिजनों को घटना की सूचना मिली तो वे आंवला के लिए रवाना हो गए। मौके पर जुटे लोग आत्महत्या तो मृतक के भाई सुमित इसे हत्या का मामला मान रहे हैं। सुमित ने बताया कि आंवला में उनकी कोई रिश्तेदारी नहीं है। वह वहां कैसे पहुंच गया, इसकी जांच होनी चाहिए। अखिलेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का और अविवाहित था। प्रभारी निरीक्षक आंवला कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img