03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में नाले में मिला 19 दिन से लापता लेखपाल का कटा हुआ सिर

Spread the love

हत्याभियुक्त नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार,  पकड़े गए आरोपी से क़त्ल की वजह पूछने में जुटे आला पुलिस अफसर

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में एसओजी टीम ने रविवार को बुखारा रोड के पास नाले से एक मानव सिर का कंकाल बरामद कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर यह खोपड़ी बरामद हुई है। इसे लेखपाल के सिर का ही कंकाल बताया जा रहा है। हत्या की वजह को लेकर अधिकारी आरोपी नेता से पूछताछ कर रहे हैं। आरोपी फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव कपूरपुर का रहने वाला है।

पखवाड़े भर पहले लापता का कटा हुआ सिर नाले में मिलने पर मचा हड़कंप, हत्याभियुक्त भी हुआ गिरफ्तार

करीब पंद्रह दिन से लापता फरीदपुर के लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या कर दी गई थी। हत्या में लेखपाल के करीबी छुटभइये नेता ओमवीर का हाथ था। घटना करने के बाद आरोपी हरियाणा और दिल्ली इलाके में घूम रहा था। एसओजी टीम सर्विलांस के सहारे उसका पीछा कर रही थी।

मूलरूप से बहेड़ी के मोहल्ला अमरनाथ कॉलोनी निवासी लेखपाल मनीष कश्यप 27 नवंबर से लापता थे। वह फरीदपुर तहसील में तैनात थे। उनके मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन तहसील में ही मिली थी। इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं लगा। कॉल डिटेल से पता चला कि क्षेत्र के एक प्रधान से आखिरी बार बात हुई थी।

एसएसपी अनुराग आर्य ने अपहरण के मामले की विवेचना इंस्पेक्टर फरीदपुर राहुल सिंह से हटाकर इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी प्रदीप चतुर्वेदी को दी थी। दरअसल, लेखपाल की मां ने एडीजी से शिकायत की थी कि फरीदपुर इंस्पेक्टर जानबूझकर मामले में ढिलाई बरत रहे हैं। इसके बाद विवेचक बदले गए। 19 दिन बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर सिर का कंकाल बरामद हुआ। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img