03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत में जल्द रफ्तार भरेंगी जापान की सुपर फास्ट बुलेट ट्रेनें

Spread the love

इस साल के अंत तक पहली खेप की आपूर्ति का टोक्यो को ऑर्डर दे सकती है भारतीय रेलवे

एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे तेज स्पीड में दौड़ने वाली ट्रेनों में शुमार बुलेट ट्रेन शिंकानसेन ई5 जापान से भारत को बहुत जल्द मिल सकती है। शिंकानसेन ई5 बुलेट ट्रेन अधिकतम 350 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। विश्वस्त सूत्रों के दावे पर यकीन करें तो भारत में इस ट्रेन में ट्रेवल करने के दो ऑप्शन यात्रियों को दिए जाएंगे। भारतीय रेलवे ट्रैक्स पर ये ट्रेन 320 किमी/घंटे की गति से संचालित हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर संचालित होगी। इस ट्रेन के आने के बाद भारत में रेल के सफर का अंदाज और अहसास पूरी तरह से बदल जाएगा। लोग एक शहर से दूसरे शहर तक बहुत कम समय में और आसानी से आ-जा सकेंगे। मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर पर दौड़ने वाली पहली बुलेट ट्रेन का नाम शिंकानसेन E5 (Shinkansen) रखा गया है।

फास्ट स्पीड के लिए फेमस हैं शिंकानसेन ई5 ट्रेनें

शिंकानसेन ई5 ट्रेनें अपनी स्पीड के लिए जानी जाती हैं। भारतीय रेलवे की रणनीति वर्ष 2024 के खत्म होने से पहले जापान को इन ट्रेनों की आपूर्ति का ऑर्डर दे देने की है।

सेमी हाई स्पीड बुलेट ट्रेनों की भी जल्द लॉंचिंग
भारतीय रेलवे सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों को भी बहुत जल्द लॉन्च करने की योजना बना रहा है। ऐसी ट्रेनें अभी हाल ही में चल रहीं प्रीमियम सेवाओं जैसे राजधानी और शताब्दी का दूसरा ऑप्शन बनकर आ सकती हैं। इनके 250 किमी/घंटे की गति से चलने की उम्मीद है।

बुलेट ट्रेन के लिए प्लान होंगे दो रूट
बुलेट दो ट्रेवल ऑप्शन देगी, पहले ऑप्शन में 12 स्टेशन के साथ वाला रूट होगा। इसमें लगभग 3 घंटे का समय लगेगा। और दूसरा लिमिटेड हॉल्ट के साथ जल्दी रफ्तार के साथ चलने वाला रूट होगा।

508 किमी लंबा होगा बुलेट ट्रेन कॉरिडोर

अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन कॉरिडोर 508 किमी लंबा होगा। इसका हिस्सा गुजरात में 351 किमी और महाराष्ट्र में 157 किमी दूरी में फैला होगा। बुलेट कॉरिडोर से दोनों राज्यों की फास्ट ट्रेन कनेक्टिविटी को काफी बढ़ावा मिलेगा। केंद्र सरकार की भविष्य में देश भर में 35 बुलेट ट्रेनें चलवाने की योजना है। प्रत्येक बुलेट ट्रेन में 10 कोच होंगे, और हर ट्रेन रोज 70 ट्रिप्स कराएगी।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img