03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पेराई सत्र के बाद भी नहीं चल पाई चीनी मिल, विधायक बेहड़ ने दिया धरना

Spread the love

एफएनएन, किच्छा:  चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारम्भ के बाद भी चीनी मिल का संचालन न होने से नाराज कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ चीनी मिल परिसर में धरने पर बैठ गये। इधर विधायक बेहड़ ने मिल के प्रारम्भ होने तक प्रदर्शन को जारी रखने की चेतावनी दी।

प्रदर्शन के दौरान विधायक बेहड़ ने कहा कि भाजपा जनता सहित किसानांे को गुमराह करने का काम कर रही है, उनका कहना था कि प्रदेश की भाजपा सरकार एवं भाजपा नेताओं द्वारा बीती 6 दिसम्बर को पेराई सत्र का शुभारम्भ की नौटंकी करते हुए शुभारम्भ तो किया गया, परन्तु गन्ना पेराई नहीं शुरु हो पाई, उन्होंने कहा कि उस वक्त भी अधिशासी निदेशक द्वारा भरोसा दिलाया गया कि आगामी 8 दिसम्बर को पेराई सत्र आरम्भ नही हो पाया।

उन्होने कहा कि भाजपा नीतियों के चलते किसानो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही दूसरी ओर भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर अपनी राजनीति चमकाने का प्रायस करा रही है बेहड़ ने कहा कि भाजपा का जनता को भ्रमित करने का आलम इस बात से लगाया जा सकता है, कि मेटेनेस के नाम पर करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी आज पेराई सत्र के आरम्भ होने के साथ ही बाईलर में खराबी आ गयी, जो साबित करती है कि किसानो के हक में भाजपा सरकार काम नही कर पा रही है। इस मौके पर हंगामा करने वालो में पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, दानिश मलिक, दिलीप सिंह बिष्ट, भूपेन्द्र चौधरी, नजाकत खां, दीप हंसपाल, निर्मल सिंह हंसपाल, तसलीम रजा सलमानी, सरवर यार खानं, रिजवान अंसारी, केवल हुडिया, अशोक मित्रा थे।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img